आल इंडिया आईपीएससी स्केटिंग कंपटीशन 2024 का हुआ आयोजन

U-14 बॉयज ने इस कंपटीशन की चैंपियनशिप जीती

इंदौर/भोपाल। खेलों को प्रोत्साहन और खिलाड़ी को खेल के प्रति जुनून बनाए रखने के लिए समय-समय पर विभिन्न शासकीय एवं निजी संस्थानों द्वारा कंपटीशन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रेणी में मप्र की व्यवसायिक राजधानी कही जाने वाली नगरी इंदौर में प्रतिष्ठित स्कूल द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर में 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आल इंडिया आईपीएससी स्केटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में लगभग 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था जिसमे 12 स्कूल शामिल रहे।
इस कंपटीशन का ओवरआल परिणाम की बात करें तो U-11 गर्ल्स में नायसा और सानिध्य, U-11 वॉयस में युवान, U-14 गर्ल्स में आद्या, अन्विता, सिद्धि, हर्षिता, आरना शर्मा U-14 बॉयज में प्रथमेश विश्वकर्मा, हिमांश, अरम, युवराज, ग्रिक U-7बॉयज में कुशाग्र, कुणाल, दर्शील रहे। इन सभी के मेडलों की बात करें तो 12 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 कांस्य पदक रहे। U-14 बॉयज ने इस कंपटीशन की चैंपियनशिप जीती।

भोपाल के होनहार छात्र एवं स्पोर्ट्स पर्सन प्रथमेश अपने नाम के अनुसार प्रथम ही हैं। उनके पास पदकों की बात करें तो पिछले दो सालों से U-11 में गोल्ड मेडल जीतते रहे हैं। प्रिंसिपल चंद्रेश शाह, खेल के डीन संजय सिंह और स्केटिंग कोच अब्दुल सलीम ने सभी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button