एलएनसीटी में एसआईएच – 2024  ग्रैंड फिनाले के  सॉफ्टवेयर संस्करण का समापन  

भोपाल। एलएनसीटी में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन  (एसआईएच) के 7 वें संस्करण का समापन गरिमामय  वातावरण में जोश और उत्साह के साथ हुआ। एसआईएच  सॉफ्टवेयर संस्करण 36 घंटे तक बिना रुके आयोजित हुआ। इसमें  प्रतिभाशाली युवा दिमागों ने समस्याओं के अभिनव समाधान पेश किए।

इस अवसर विजेताओं को संतोष कमाने, एआईसीटीई, एसआईएच, नोडल केंद्र प्रमुख, डा. वीके साहू, प्राचार्य, एलएनसीटी, वैभव श्रीवास्तव- एआईजी साइबर, श्रीमती बीना सिंह-एआईजी प्रशासक, विनायक शर्मा -एसपी रेडियो डॉ डीके रघुवंशी, प्रोफेसर मैनिट ने पुरस्कार,  ट्रॉफी,  सर्टिफिकेट प्रदान किए।

एलएनसीटी के सचिव, डा. अनुपम चौकसे ने कहा कि हम स्टूडेंट्स के लिए इन्नोवेशन ओर उद्यमिता का इकोसिस्टम त्यार कर रहे है, जिससे वे “जॉब प्रोवाइडर” बन सके। डा. अशोक राय, डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन एलएनसीटी समूह ने सभी को बधाई दी। डा. विवेक रिछारिया ने एलएनसीटी में एसआईएच 24 पर विस्तृत प्रकाश डाला।

डा. अनूप चतुर्वेदी,  डा. अमितबोध उपाध्याय, डा. सुनील सिंह, प्रो. मुकेश नरूला, डा. अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन प्रो.  हुमा गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button