एलएनसीटी समूह में अचीवर्स अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन

भोपाल। एलएनसीटी केआर्यभट्ट ऑडिटोरियम में अचीवर्स अवार्ड समारोह 2024 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें एलएनसीटी समूह की भोपाल, इंदौर ओर जबलपुर स्थित संस्थानों के शिक्षकों, कर्मचारीयों और अधिकारियों को को उत्कृष्ट कार्यो हेतु प्रशस्ति पत्र के साथ, खाते में हैंडसम अमाउंट ट्रांसफर कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर एलएनसीटी समूह के चेयरमैन जेएन चौकसे, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पूनम चौकसे,  सचिव डॉ. अनुपम चौकसे, एक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर डा. श्वेता चौकसे, सुश्री पूजाश्री चौकसे, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेएनसीटी प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु, कुलसचिव, एलएनसीटी समूह की विभिन्न संस्थाओं के डायरेक्टर्स, प्राचार्य,  विभागाध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति रही।

जेएन चौकसे ने कहा एलएनसीटी समूह का अचीवर्स अवार्ड आपको नव ऊर्जा के साथ पुनः उत्कृष्ट कार्यो हेतु प्रेरित करता हैं। श्रीमती पूनम चौकसे ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए सदैव अच्छे कार्य करने हेतु आह्वान किया।

डा. अनुपम चौकसे ने पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से ग्रुप की उपलब्धियों, भविष्य के लक्ष्यों के साथ शोध,  नवाचार और विद्यार्थियों के विकास पर जोर दिया ।

आपने कहा कि अचीवर्स अवार्ड उत्कृष्टता, समर्पण और सफलता का एक भव्य उत्सव है। अचीवर्स अवार्ड का उद्देश्य आपकी अटूट मेहनत, समर्पण, नेतृत्व गुणों और संगठन को गौरव दिलाने वाली उत्कृष्ट उपलब्धियों को सेलिब्रेट करना और उन्हें पहचानना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button