केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

भोपाल। राजधानी के अंकुर खेल मैदान में केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन सीबीओए ने लगातार चौथा वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। CBOA के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार के मार्गदर्शन में तथा केके त्रिपाठी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। प्रदेश के विभिन्न रीजनल ऑफिस इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रायपुर तथा भोपाल एवं अंचल कार्यालय की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन उप माहप्रबंधक मैडम एनएस किरण तथा भोपाल रीजनल ऑफिस के उप महा प्रबंधक श्री राम खिलाड़ी मीणा ने किया। टूर्नामेंट का समापन केनरा बैंक के अंचल प्रमुख सुधांशु सुमन ने किया। टूर्नामेंट के विजेता जबलपुर रीजनल ऑफिस तथा उपविजेता भोपाल अंचल कार्यालय रही। सीबीओए के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी केके त्रिपाठी ने बताया की बैंक के कार्य के अलावा खेलों से भी कर्मचारियों का उत्साह होता है। भविष्य में इस प्रकार के आयोजन और होते रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी गण, महिला अधिकारी तथा इंदौर से सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोयल, विभु जोशी, टीएन वेंदिया, आयुषी मालवीय तथा मनीष चतुर्वेदी उपस्थित थे।





