तीन दिनी श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन 1 अक्टूबर से

समिति के सदस्यों द्वारा श्री अग्रसेन जयंती की तैयारियां जोरशोर से शुरू

भोपाल। अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री 1008 महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज जी 5148 वी जयंती महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाए जाने का संकल्प लिया है। लालघाटी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दर्शन गर्ग ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे गुफा मन्दिर धाम में बूढ़े हनुमान जी का सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाकर श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। रात्रि 9 बजे से श्री सुंदरकांड के पाठ का आयोजन श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर, विजय नगर लालघाटी में होगा।

 

अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंघल एवं कीर्ति गर्ग ने बताया की 2 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस, चेयर रेस, चित्र, हेयर स्टाइल, सहित विभिन्न प्रतियोगितायें दोपहर 3 बजे से महादेव मंदिर परिसर, विजयनगर, लालघाटी पर आयोजित की जायेगी। संस्कृति सचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि 3 अक्टूबर को सन सिटी सेलीब्रेशन गार्डन,  हलालपुरा में शाम 6 बजे श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजा अर्चना, भजन संध्या, मथुरा वृन्दावन के कलाकारों द्वारा श्री राधा कृष्ण के नृत्य की प्रस्तुति, डॉक्टरों एवं विद्यर्थियों के सम्मान के उपरान्त प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा।

लालघाटी अग्रवाल समाज के महासचिव, हिमांशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, डॉ जितेंद्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, नवीन अग्रवाल सहित समिति के समस्त सदस्यों द्वारा श्री अग्रसेन जयंती की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button