बलदेव खेमानी निर्विरोध बने लोहा व्यवसायी एवं निर्माता संघ के अध्यक्ष

भोपाल। राजधानी के 150 से अधिक लोहा व्यवसायियों की शीर्ष संस्था लोहा व्यवसायी एवं निर्माता संघ भोपाल के फाउंडर मेंबर रहे स्व. हरचंद्र राय खेमानी के सुपुत्र लक्ष्मी आयरन एंड स्टील कंपनी के संचालक और सिंधी सेंट्रल पंचायत साख सहकारी संस्था के चेयरमैन बलदेव खेमानी संस्था के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित हुए। चुनाव संयोजक रमेश गोलानी ने बताया कि जारी चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए बलदेव खेमानी के अलावा और किसी भी लोहा व्यापारी ने दावेदारी स्वरूप नामाकंन फार्म नहीं भरा। जिसके चलते खेमानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है।
चुनाव संयोजक रमेश गोलानी ने बताया कि चुनाव के लिए नियुक्त निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट मोहम्मद अजमल इसकी विधिवत घोषणा 22 सितंबर को करेंगे। इस दिन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए खेमानी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाएंगे और फिर दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए खेमानी की अध्यक्षता में नई कार्यकारणी गठन होगा।
विधिवत घोषणा और कार्यकारिणी का गठन 22 सितंबर को
चुनाव संयोजक रमेश गोलानी ने बताया की एसोसिएशन के संविधान के मुताबिक चुनाव विधिवत रूप समपर्ण करने का दायित्व नियुक्त हुए चुनाव कमेटी के सदस्य नारायण खेमानी, जय प्रकाश जैन, अब्दुल अज़ीज को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि संस्था के चुनाव की घोषणा की गई, जिसमें नामांकन फॉर्म 6 – 7 सितंबर को जमा और 11 सितंबर को नाम वापसी तथा निर्वाचन की 22 सितंबर 2024 को निर्धारित की गई। लेकिन संस्था के इस चुनाव में चुनाव समिति के समक्ष बतौर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन फॉर्म जमा हुआ। इस फॉर्म के अतरिक्त कोई दूसरा फॉर्म जमा नहीं होने की वजह से बलदेव खेमानी निर्वाचन पूर्व ही सस्था के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है।





