बैंक कर्मियों की “रक्षा बंधन एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी” पर अवकाश घोषित करने की मांग

भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मध्य प्रदेश, जो कि नौं बैंक कर्मचारियों – अधिकारियों का संगठन है एवं यह राज्य के करीब करीब शत प्रतिशत बैंक कर्मचारी- अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है के कॉर्डिनेटर वी के शर्मा, संयोजक संजीव मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारी गणों -प्रवीण मेघानी, दीपकरत्न शर्मा, आशीष तिवारी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पंकज ठाकुर, वी एस रावत, संजय कुदेशिया, संतोष जैन, सुनील सिंह, वी एस नेगी, के के त्रिपाठी, जे पी झंवर, मोहम्मद नजीर कुरैशी, गुणाशेखरन, सुबिन सिन्हा, कुलदीप स्वर्णकार, भामा चौधरी, दिव्या खरे, राशि सक्सेना, शिवानी शर्मा आदि ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी से 19 अगस्त 2024 सोमवार को रक्षाबंधन और 26 अगस्त 2024 सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहारों पर बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित करने की मांग की है।

फोरम के प्रतिनिधियों ने बताया की जब देश के विभिन्न  राज्यों में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में रक्षा बंधन और जन्माष्टमी पर अवकाश घोषित किया जा सकता है तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं। अन्य राज्यों की तुलना में मध्य प्रदेश त्योहारों पर सबसे कम अवकाश घोषित करने वाले राज्यों में जाना जाता है। बर्ष 2024 में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में त्योहारों के अवसर पर जहां अन्य प्रदेशों की कई राज्य सरकारों द्वारा 25 – 25 अवकाश घोषित किए गए हैं वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने मात्र 14 अवकाश ही घोषित किए हैं।

उल्लेखनीय है कि कई  राज्यों में वहां की राज्य सरकारों द्वारा राज्य के कर्मचारियों के साथ साथ बैंक एवं वित्तीय संस्थानों में भी निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 19 अगस्त 2024 सोमवार को रक्षाबंधन और 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहारों  पर अवकाश घोषित किया जा चुका है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में भी अन्य राज्यों की तरह रक्षा बंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार बड़े ही जोश खरोश के साथ सभी धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा एक राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाये जाते हैं। फोरम के प्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय से अनुरोध किया की वे प्रदेश की जनता, बैंकों में कार्यरत लाडली बहनाओं तथा बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के कर्मचारी – अधिकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 19 अगस्त 2024 सोमवार को रक्षाबंधन और 26 अगस्त 2024 सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत अवकाश घोषित करने के आदेश प्रदान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button