मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल, एआईसीटीई के मेंटर – मेंटी कार्यक्रम का एलएनसीटी समूह द्वारा आयोजन

भोपाल। मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन इनोवेशन सेल, एआईसीटीई ( MIC – AICTE) के मेंटर – मेंटी कार्यक्रम का एलएनसीटी समूह में वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया, इसमें मप्र, महाराष्ट्र और असम से 10 मेंटी संस्थानों ने भाग लिया, एलएनसीटी एवं एलएनसीटी एंड एस इन संस्थाओं के मेंटर है ।
कार्यक्रम में एलएनसीटी समूह के सचिव एवं जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ अनुपम चौकसे ने कहा की भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की यह स्कीम स्टार्टअप, उद्यमिता, नवाचार का नया इकोसिस्टम सफलता पूर्वक तैयार करने में सफल रही हैं, आपने कहा कि यह कार्यक्रम संस्थानों को अंतर संस्थागत सहयोग , ज्ञान के आदान प्रदान ओर रिसोर्स कोलेबोरेशन में उपयोगी है।
इस अवसर पर मेनिट के प्रो. दीपक कुमार ने इन्नोवेशन/ प्रोटोटाइप वेलिडेशन कन्वर्टिंग इन्नोवेशन इन टू ए स्टार्टअप , आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर अमन खुराना ने “अचीविंग वैल्यू प्रोपोज़िशन फिट एंड बिजनेस फिट”, मेनिट भोपाल के इनक्यूबेशन सेंटर “रोल्टा” के चैयरमैन डा. अखिलेश वर्वे ने ” इनक्यूबेशन आपोर्चूनिटीज फॉर स्टूडेंट्स एंड फैकल्टीज अर्ली स्टेज एंटरप्रेन्योर्स ” एवं आरआरकैट , इंदौर के इनक्यूबेशन हेड डॉ सी पी पॉल ने इनक्यूबेशन , आईडिया पर अपने विचार, अनुभव, ज्ञान, केस स्टडी पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंटरैक्टिव सैशन में रखे ।
डा. अशोक राय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश प्रो. (डा.) अमितबोध उपाध्याय ने डाला। प्रो. योगेश देवांग, डा. आशीष खरे, डा भावना पिल्लई ने टेक्निकल सेशन में संचालन किया।





