सोनू पांडेय व उजाला विश्वकर्मा देंगे छठ मैया की गीतों की प्रस्तुति

भोपाल। भोजपुरी उत्सव समिति खटलापुरा द्वारा आगामी 7 और 8 नवंबर को भोपाल के सबसे पुराने छठ घाट खटलापुरा पर छठ पूजा का आयोजन कराया जा रहा है। इस अवसर पर समिति द्वारा छठ घाट पर नगर निगम की सहयोग से व्यवस्थाएँ कराई जा रही है। समिति के अध्यक्ष राहुल दुबे व सचिव पंकज ठाकुर ने बताया कि पूजा के अवसर पर समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कराया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से छठ मैया के गीतों की प्रस्तुति देने के लिए बिहार से प्रसिद्ध भोजपुरी गायक सोनू पांडेय व उत्तर प्रदेश से प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका उजाला विश्वकर्मा पधार रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम सात को शाम में आठ नवंबर को सुबह में भी होगा। मंगलवार को खटलापुरा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही भोपाल की महापौर छठ पूजा की तैयारियों को लेकर दोपहर 12.30 बजे खटलापुरा घाट का दौरा करेंगी। भोजपुरी समाज की बेटी सुश्री ईकिशा सिंह की पुस्तक छठ “सूर्य की पूजा और प्रकृति का जश्न मनाना”का विमोचन 7 नवंबर को अतिथियों द्वारा होगा।





