भोपाल स्टॉक इन्वेस्टर एसोसिएशन की 33वीं वार्षिक आम सभा आयोजित

भोपाल। भोपाल स्टॉक इन्वेस्टर एसोसिएशन की 33वीं वार्षिक आम सभा दिनांक 04-08-2024 को श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कुरान, नरसिंहगढ़ रोड, भोपाल आयोजित हुई, सभा में 150 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन लाईट एवं लेप के साथ अतिथियों का पुष्प गुच्छो से स्वागत कर किया गया। एसोशिएशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने स्वागत भाषण मे संस्था की 33 वर्ष की यात्रा जानकारी से अवगत कराया और कहा हम रहे या नहीं रहें संस्था ऐसे ही विकास की और अग्रेसित रहेगी एवं अपने भाषण के दौरान संस्था सचिव राजेश तांतेड़ के कार्यों की सराहना की, साथ ही साथ निवेशकों को सावधानी से कंपनी की बैलेंस शीट एवं स्टेटस की जानकारी होने के बाद ही निवेश करने की सलाह दी।
सचिव राजेश तांतेड़ ने संस्था की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही संस्था की आगामी घोषणा के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष सुशील बाफना ने संस्था के आय-व्यय पत्रक को पढ़कर सुनाया सदस्यों ने सहमति दी। सदस्यों का स्वागत एवं धन्यवाद संस्था के सचिव राजेश तांतेड़ ने किया कार्यकम के सफल संचालन हेतु अमित मोदी का विशेष आभार किया।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी उपाध्यक्ष- ललित तांतेड़, सह सचिव – मुरलीधर मनवानी, सह सचिव- दीपक जैन (कप्तान) कार्यकारी सदस्य प्रदीप गोदानी, अजय मेहता, मनीष सौगानी आदि उपस्थित थे।





