सतत औषधि विकास के वर्तमान रुझान और भविष्य की संभावना पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, भोपाल ने ए.पी.टी.आई महिला फोरम के सहयोग से सतत औषधि विकास के वर्तमान रुझान और भविष्य की संभावना पर हाइब्रिड मोड में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शोभित कोष्टा, उप औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मप्र, विशिष्ट अतिथि डॉ. हर्ष बिदुआ, क्यूए एक्जीक्यूटिव, ल्यूपिन लिमिटेड के साथ सब्जेक्ट एक्सपर्ट डॉ. अरविंद सिंह, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी ऑफ लिमरिक, आयरलैंड, डॉ. ईशा सराफ, रिसर्च सेंटर फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग जीएमबीएच ग्राज़, ऑस्ट्रिया, डॉ. वरुण कुशवाह,सीडीआरआई लखनऊ, एलएनसीटी समूह के प्रशासन निदेशक, डॉ अशोक कुमार राय और एलएनसीपी, भोपाल की निदेशक डॉ. पारुल मेहता के साथ-साथ विभिन्न फार्मेसी संस्थानों के निदेशकों और प्रिंसिपलों ने अपनी बहुमूल्य उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एलएनसीटी समूह के अध्यक्ष जय नारायण चौकसे ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।





