श्री सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत के चुनाव की अनधिकृत घोषणा से समाज में आक्रोश
भोपाल। श्री सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत के नाम से अनधिकृत रूप से कुछ लोगों द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की हे जिसको लेकर समाज में काफ़ी आक्रोश है। इसकी जानकारी देते हुए श्री सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत समिति रजिस्टर्ड भोपाल के अध्यक्ष मनमोहन मंगल ने बताया कि संस्था के निर्वाचन हेतु संस्था ने और न ही उप पंजीयक ने चुनाव करा रहे लोगों को अधिकृत किया है। पंचायत अध्यक्ष मनमोहन मंगल ने बताया कि कुछ लोग समाज में अनावश्यक विवाद करने का कार्य कर रहें हैै, जिसकी सूचना श्रीमान उप पंजीयक ओर शासकीय विभागों को दी गई है। श्री सिरोंजिया अग्रवाल पंचायत भोपाल अग्रवाल समाज की सबसे पुरानी ओर प्रतिष्ठित संस्था है।





