सीसीएम के चुनाव में विजय हुए सीए अभय छाजेड़ का सम्मान

भोपाल। राजधानी के गुजराती समाज भवन स्थित प्रांगण में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का गेट टूगेदर (मिलन) का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल रीजन के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित हुए। जिसमें भोपाल के अभय छाजेड़ जो की सीसीएम के चुनाव में विजय हुए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर हैदराबाद से पधारे नव निर्वाचित सीसीएस दया निधि शर्मा भी उपस्थित थे। इनका भी सम्मान इस कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम में इंदौर, रायपुर, ग्वालियर, जबलपुर आदि स्थानों से भी बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित थे। भोपाल शहर के अधिकतम चार्टर्ड अकाउंटेंट इस प्रोग्राम में शामिल हुए। प्रोग्राम दोपहर 12:30 बजे प्रारंभ हुआ एवं 3 बजे तक संचालित होता रहा। बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अभय छाजेड़ जी को जो कि एक बार फिर से इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया के CCM के चुनाव में तीसरे नंबर पर निर्वाचित हुए हैं को सभी उपस्थित सदस्यों ने बधाई दी एवं उनके आगे के लिए उनके यशस्वी जीवन के लिए कामनाएं की।





