टैक्स लॉ बार एसोसिएशन द्वारा रंग बिरंगी संगीत मयी शाम का आयोजन

भोपाल। टैक्स लॉ बार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को रंग बिरंगी संगीत मयी शाम का आयोजन समन्वय भवन मालवीय नगर में किया गया। इस अवसर पर कलाधर ग्रुप, बैंगलौर के गायकों एवं राम म्यूजिक इवेंट़स के संगीतकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तु्ति दी गई। प्रमुख कलाकार श्रुति भिडे, किशोर, स्वपना, माधवी, संजय रहे। इन कलाकारों के गाये गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ये मेरा दिल प्यार का दीवाना…., जादू है नशा है…., आपकी आंखों में कुछ महका हुआ सा…. तुझसे नाराज नहीं जिंदगी….., छूकर मेरे मन को……, प्यार दीवाना होता है आदि गीतों ने संगीत मयी शाम को खुशनुमा बना दिया।

इस अवसर पर टैक्स लॉ बार एसोशिएशन के अध्यक्ष मृदुल आर्य ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवारों को मेल मिलाप का अवसर मिलता है और वे अपने काम की थकान से रिलेक्स महसूस करते हैं। उन्होंने सदस्यों को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक एम के गुप्ता थे। अन्य अतिथियों में स्वदेश ज्योति के प्रबंध संचालक अक्षत शर्मा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक खरे, सचिव मनोज श्रीवास्तव, प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ विजय लक्ष्मी वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष मृदुल आर्य उपाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल व बच्चन आचार्य, सचिव मनोज पारख, सहसचिव संदीप चौहान, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक भूपेश खुरपिया एवं दीपेश भंडारी, संस्था के प्रवक्ता विकास अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य दीपक गोयल, मनोज अयाचित, योगेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।





