फूलों की होली एवं ब्रज की विशेष प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ भोपाल चेंबर का होली मिलन समारोह कार्यक्रम
भोपाल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का 22 मार्च को लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ।

भोपाल। राजधानी में विभिन्न ट्रेडों से जुड़े व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भोपाल चेंबर अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली सहित चेंबर के सभी पदाधिकारियों और व्यापारिक सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथि के साथ फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में आयोजित हुआ। उनके द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया इसके पश्चात फूलो की होली खेली गई।

हलालपुरा बस स्टैंड, लालघाटी, स्थित स्वागत गार्डन में आयोजित चेंबर के इस होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद आलोक शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति प्रमुख रूप से मौजूद हुए। इस विशेष अवसर पर मौजूद सभी अतिथियों का भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष ने सम्मानित भी किया।

इसके पश्चात भोपाल चेंबर के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने अपना उद्बोधन दिया उन्होंने भोपाल चैंबर की विशेष उपलब्धियां बताई। उन्होंने बताया कि हमारे चेंबर में लगभग 450 नए सदस्य बने एवं कुल सदस्यों की संख्या 3000 हो गई है। इसके पश्चात आगामी कार्ययोजना के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश सरकार से भोपाल चैंबर कार्यालय हेतु लगभग 10000 वर्ग फीट भूमि की मांग करेंगे और भरपूर प्रयास करेंगे कि वह भूमि भोपाल चैंबर कार्यालय निर्माण हेतु आवंटित किया जाए। इसके साथ ही सन 1980 में छोला रोड पर भोपाल के लगभग तीन से चार सदस्यों को भूमि बेची गई थी लेकिन उन्हें अभी तक भूमि आवंटित नहीं की गई है इसका भी हम भरपूर प्रयास कर अपने व्यापारी बंधुओ को प्रदान करवाएंगे। उसके पश्चात ब्रज की होली, विशेष प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र रही फूलों की हेली होली। उपमुख्यमंत्री महोदय ने भी फूलों की होली खेली।
कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यापारिक समुदाय के बीच आपसी सौहार्द, एकता और खुशी को बढ़ावा देने की यह परंपरा कायम रखते हुए इत्रों की महक, अपनत्व की खुशबू के बीच स्नेह, दुलार एवं आशीर्वाद के साथ गीतों-गजलों (संगीत) की फुहारों से भी सराबोर हुए। कार्यक्रम में गोविन्द गोयल, कृष्णगोपाल गट्टानी, कृष्ण कुमार बांगड, आकाश गोयल, रोहित जैन, संजीव जैन, अजय देवनानी, संदीप गोधा, हरीश ज्ञानचंदानी, ठाकुरलाल राजपूत, दीपक पसारी, सुनील अग्रवाल, अमित जैन, सुनील सिंघई, मुनीन्द्र वैद्य, सीए वैभव जैन सहित सैकड़ों चेंबर के आमंत्रित व्यापारी सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर भोपाल को देश का स्वछतम शहर बनाने हेतु भी सभी से अनुरोध किया गया। वृक्षारोपण किसी शपथ दिलाई गई इसके पश्चात पर्यावरण को बचाने हेतु अपील की गई। इस कार्यक्रम में लगभग 750 सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कृष्णगोपाल गट्टानी ने पधारे हुए सभी अतिथियों के लिए कुछ पंक्तियां सुनाई, जिनको वहां उपस्थित सभी कारोबारियों ने जमकर सराहा।
- जिनकी कार्यशैली से सबमें उनके प्रति विश्वास बढ़ा है स्वागत उप मुख्यमंत्री जी का श्री जगदीश देवड़ा है स्वस्थ्य रहें, हो आनंदित मन दीर्घकाल तक बांटें प्यार, नारायण से यही प्रार्थना यही मिले उपहार।
- उर्जा के प्रतिबिम्ब हैं कर्मश्री के हैं कर्मा, हुजूर के विधायक यहीं हैं श्री रामसेवक शर्मा। कर्मवीर के आगे हर पत्थर साधक बनता है। दीवारें भी दिशा दिखाती मानव जब आगे बढ़ता है।
- जिनके मन को नित प्रति, भोपाल शहर ही भाए, महापौर है प्रथम नागरिक श्रीमतीमालती राय।
- राजनीति के मर्म को, समझ गए श्रीमान, जनमानस के बीच, सदा मिला सम्मान… कर्म सजग, सबसे मिलने जुलने का शौक- भोपाल के लाड़ले सांसद श्री शर्मा आलोक।
- मनमोहक मुस्कान है मीठी है इनकी वाणी, महामंत्री भाजपा के विधायक भी श्री भगवान दास सबनानी। सहजसुलभ व्यक्तित्व है और मधुर व्यवहार, जो भी इनसे मिलता है मिलता सदव्यवहार।
- भाजपा के बन गए, आप जिला कप्तान। कुशल निर्वहन दायित्वों का, प्रगति का है सोपान। विकास्यात्रा सुफल पाएँ प्रियवर आप, संघर्षों के साथ में, मिटें सभी संताप, जागरूकता के परिचायक सुदृढ़ है जिनकी मति, स्वीकार करें श्री रविन्द्र यति।





