श्रीसराफा व्यापारी एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आज शाम

भोपाल। राजधानी के सराफा व्यापारियों की सबसे पुरानी संस्था श्रीसराफा एसोसिएशन भोपाल द्वारा आज 23 मार्च 2025 को ग्राम फंदा कला,भोपाल -सीहोर हाइवे रोड स्थित निर्वाणा रिजॉट एंड क्लब में होली मिलन समारोह एवं स्नेह भोज (गोंठ) आयोजित किया है। इस समारोह में फूलों की होली के साथ ब्रज के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सोनी सहित संजीव गर्ग (गांधी) ने एसोसिएशन के सभी सराफा व्यापारी सदस्यों से अपील की है कि समारोह में उपस्थित होकर आपसी सौहार्द, एकता और खुशी को बढ़ावा देने की यह परंपरा कायम रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button