बासी रोटियों को फेंकने के बजाय बनाएं लाजवाब चीला, बेसन और ताजी सब्जियों के मेल से तैयार करें यह क्रिस्पी नाश्ता

 अक्सर रात के खाने के बाद कुछ रोटियां बच जाती हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या करें.  ज्यादातर लोग इन्हें फेंक देते हैं या फिर बेमन से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी से  आप कई टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं. उन्हीं में से एक है चीला. बासी रोटी से बना चीला न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगता है.

बेसन और ताजी सब्जियों से बना यह चीला खाने में तो लाजवाब होता ही है साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं कि बासी रोटी से  क्रिस्पी चीला कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
3–4 बासी रोटियां
1 कप  बेसन
1/4 कप दही (हल्का खट्टा हो तो बेहतर)
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच अजवाइन
जरूरत के मुताबिक तेल या घी (सेंकने के लिए)
 नमक स्वादानुसार
हरा धनिया बारीक कटा हुआ

बासी रोटी से चीला कैसे बनाएं?
    सबसे पहले बासी रोटियों को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें (ज्यादा बारीक पाउडर न बनाएं) या फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
    अब एक बड़े बाउल लें. उसमें बेसन, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी सूखे मसाले (हल्दी, मिर्च, अजवाइन, नमक) और थोड़ा पानी डालकर एक स्मूद घोल तैयार कर लें.
    अब इस घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    इसके बाद तैयार बेसन के घोल में पीसी हुई या टूटी हुई रोटियां डालें और अच्छे से मिक्स करें. अगर मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं. इसे 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि रोटी सॉफ्ट हो जाए.
    अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल फैलाएं. एक बड़ा चम्मच मिश्रण तवे पर डालें और हल्के हाथों से गोल आकार में फैलाएं.
    मीडियम गैस पर चीले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तेल लगाकर सेक लें.
    अब आपका गरमागरम बासी रोटी का चीला तैयार है. इसे हरी चटनी, दही या टोमेटो केचप के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button