श्रद्धा कपूर का माइकल जैक्सन स्टाइल डांस वायरल, कैजुअल लुक में मस्ती करती दिखीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फनी पोस्ट और रील्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. बीती रात बुधवार को एक्ट्रेस ने ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो दिल खोलकर नाचती हुईं नजर आईं. श्रद्धा पॉप स्टार माइकल जैक्सन के गाने पर यू हीं झूम रही थीं, जिसे उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी ने रिकॉर्ड किया.

वायरल हुआ श्रद्धा का डांस
श्रद्धा माइकल जैक्सन के गाने पर बेफिक्र होकर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखा रही थीं. कैजुअल कपड़ों में एक्ट्रेस का डांस काफी मजेदार था. श्रद्धा कपूर ने अपने वीडियो के कैप्शन में भी लिखा- कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए. अंत में वो कैमरा की तरफ देखकर हंसती हुईं नजर आईं.

श्रद्धा का डांस देखते ही देखते वायरल हो गया. कई सारे सेलेब्स को उनका बेफिक्र अंदाज पसंद आया. लोगों ने वीडियो पर क्वीन, श्रद्धा पगलू जैसे कमेंट्स लिखे. लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जो श्रद्धा के वीडियो में उनके घर में बिखरे हुए सामान को नोटिस करने लगे. एक ने उन्हें लिख ही दिया कि वो डांस करने से पहले अपने घर में फैला गंद समेट लें.

श्रद्धा के कमेंट में यूजर ने लिखा, 'बहुत गंदा घर है, कम से कम वीडियो तो ग्रीन स्क्रीन पर बना लेती.' हालांकि एक्ट्रेस की नजरों से ये कमेंट नहीं छिपा. उन्होंने तुरंत अपने मस्तीभरे अंदाज में जवाब दिया- डियर मॉम, रियल आईडी से आओ. श्रद्धा के जवाब ने लोगों का दिल जीता.

श्रद्धा और राहुल की केमिस्ट्री
श्रद्धा कपूर के इस वीडियो में फैंस को राहुल मोदी का कॉन्ट्रीब्यूशन भी पसंद आया. उन्होंने खुद एक्ट्रेस को ऐसा डांस करने के लिए कहा था. वीडियो के शुरू में राहुल की आवाज भी सुनाई देती है. श्रद्धा और राहुल काफी समय से एक साथ हैं. दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है, लेकिन वो अक्सर एकसाथ नजर आते रहते हैं. कुछ वक्त पहले उनकी शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं. मगर उसमें कोई सच्चाई नहीं निकली.

बात करें श्रद्धा के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने हाल ही में छावा बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ईठा की शूटिंग खत्म की है. इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये फिल्म इस साल रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button