80 किलो लड्डू बांटकर मनाया आजादी का जश्न, जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने किया ध्वजारोहण

80 किलो लड्डू बांटकर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट ने मनाया आजादी का जश्न

कई धर्मगुरुओं की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण,

80 तिरंगा गुब्बारे उड़ाकर दिया एकता-अखंडता का संदेश

 हजरतगंज में सजी देशभक्ति की सांस्कृतिक संध्या

लखनऊ
जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।विभिन्न धर्मगुरुओं और समाज की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।ध्वजारोहण के उपरांत लोगों के बीच 80 किलो लड्डू वितरित किए गए। वहीं, आजादी की खुशी और देशभक्ति का संदेश देते हुए ट्रस्ट की ओर से आसमान में 80 तिरंगा गुब्बारे उड़ाए गए।

ध्वजारोहण समारोह में मुरलीधर आहूजा,मौलाना सूफियान,हरपाल जग्गी, फादर ज़िराल्ड जान मैथियास,
लखन आहूजा,विनोद पंजाबी,वी.बी. पांडे,लखन आहूजा,सर्वेश अस्थाना,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,बंटी और महेश दीक्षित सहित कई लोग मौजूद रहे।झंडारोहण के उपरांत राउंड दा टेबिल की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश का सबसे बड़ा त्योहार होना चाहिए। इसी भावना के साथ जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट हर वर्ष आजादी का उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाता है।
ट्रस्ट की रजिया नवाज ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध सहित सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ मिलकर इस जश्न में हिस्सा लिया और देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस राष्ट्रीय पर्व पर देश की खुशहाली, अमन और शांति के लिए दुआ भी की गई।
शाम को जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट की ओर से हजरतगंज मल्टीलेवल पार्क के बाहर भारत पर्व के रूप में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति से सराबोर माहौल में नृत्य, कॉमेडी, गीत-संगीत और सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय कॉमेडियन श्री अरशद खान ने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं कुमार मुकेश, कीर्ति द्विवेदी और जावेद गौरी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कॉर्पियो डांस ग्रुप, पीहू द्विवेदी, गौरी द्विवेदी तथा नृत्य मंथन डांस एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीतों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। लोगों ने उत्साह के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए।

आयोजन में अंतरराष्ट्रीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें सर्वेश अस्थाना, पंकज प्रसून, सैफ बाबर और मोहम्मद अली साहिल सहित अन्य रचनाकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। सर्वेश अस्थाना ने अपनी देशभक्ति की कविता से दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, महामंत्री निगहत खान, रजिया नवाज, वामिक खान, अब्दुल वहीद और जुबैर अहमद,प्रदीप सिंह बब्बू ने किया। आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों का मुर्तुजा अली,के डी मिश्रा,वेद व्रत बाजपेई और कुदरत उल्ला खान ने तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई विभूतियों को मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के आयोजन की सराहना करते हुए एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि आजादी का त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर व्यक्ति अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न हर्षोल्लास से मनाए।

ट्रस्ट के मुर्तुजा अली,जुबैर अहमद,अब्दुल वहीद ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश में एकता और अखंडता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जुबैर अहमद, अब्दुल वहीद, वामिक खान और अरशद खान ने किया। इस अवसर पर योग गुरु के.डी. मिश्रा, शालू सिंह, इमरान खान, कैफ,आरिफ ज्वेलर्श,इमरान कुरैशी,मो सैफ,इमरान कुरैशी परवेज़ अख्तर,जमील मालिक,सैय्यद गुलाम,डॉ सुबोध शुक्ला,आफाक मंसूरी और अहसन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन में देशभक्ति, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button