केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मथुरा के गौ ग्राम परखम में गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए

भगवान श्रीकृष्ण का गायों के प्रति प्रेम हमें गोसेवा और गोपालन की प्रेरणा देता है, गाय भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है- शिवराज सिंह चौहान

छोटे किसानों को लाभकारी खेती से जोड़ना और गांवों को गरीबी मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता- शिवराज सिंह चौहान

प्राकृतिक खेती के लिए गोबर, गोमूत्र, छाछ और गोपालन महत्वपूर्ण हैं, किसान खेती के साथ पशुपालन भी अपनाएं- शिवराज सिंह चौहान

दीनदयाल कामधेनु गौशाला में पंचगव्य के लाभों पर वैज्ञानिक शोध और गौमाता के लिए सुपरफूड तैयार करने के प्रयोग सराहनीय हैं- शिवराज सिंह चौहान

किसान अपने घर में गाय जरूर पालें और खेती के छोटे हिस्से में प्राकृतिक खेती शुरू करें, सही तरीके से प्राकृतिक खेती करने पर उत्पादन घटेगा नहीं, मुनाफा बढ़ेगा- शिवराज सिंह चौहान

गांवों को नशामुक्त बनाएं, शराब नहीं गाय का दूध पिएं; नशामुक्त गांवों से ही नशामुक्त भारत का सपना साकार होगा- शिवराज सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button