फ्रेंड्स फॉरएवर द्वारा किटी पार्टी का आयोजन







भोपाल। किटी ग्रुप फ्रेंड्स फॉरएवर भोपाल द्वारा जियोवानी विलेज रिसोर्ट में किटी पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें ग्रुप से जुडी कई महिलाओं ने भाग लिया। किटी की होस्ट बीना श्रीवास्तव थीं। कार्यक्रम की थीम रेनवो मानसून स्पेशल थी। इस अवसर पर कई प्रकार के गेम्स का आयोजन किया। जिसका सभी ने भरपूर आनंद उठाया। गेम्स में पहला स्थान आशू सिंह, दूसरा दीप्ति यादव व तीसरा स्थान नमिता तखतानी ने प्राप्त किया।





