जीएसटी एवं इन्कमटैक्स अधिनियम में बदलावों पर स्टडी सर्किल बैठक का आयोजन किया

भोपाल। भोपाल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के लिए एक स्टडी सर्किल बैठक का आयोजन स्टेट GST डिपार्टमेंट मीटिंग हॉल अरेरा हिल्स भोपाल मे किया। इसे वरिष्ट चार्टेड अकाउंटेंट अंशुल अग्रवाल, इनकम टैक्स एवं स्पीकर अमित दवे ने GST पर संबोधित किया।

इस कार्यक्रम के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट अंशुल अग्रवाल ने डायरेक्ट टैक्स पर बजट मे किये गए बदलाव एवं ऑडिट करते समय किन तथ्यों पर सावधानियां रखनी चाहिए उसकी जानकारी दी। साथ ही स्पीकर अमित दवे ने GST पर सेक्शन 67 मे इंस्पेक्शन,  सर्च,  सीज़र और अरेस्ट पर श्रोता अधिवक्ताओ को सटीक जानकारी दी गईं

इस कार्यकम के दौरान विशिष्ठ अतिथि मध्य प्रदेश टैक्स लॉ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आश्विन लखोटिया,  उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ग्वालियर, एके गौर और अमित तिवारी,  सेक्रेटरी मनीष त्रिपाठी एवं भोपाल टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष शाक्य, उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय, सेक्रेटरी नीलेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष प्रशांत काबरा, जॉइंट सक्रेटरी हरी सिंह वर्मा एवं कार्यकारणी सदस्य  प्रेम मोटवानी, अमन सिंह राजपूत, सुरेंद्र साहू, दीपक चक्रवर्ती, धीरज अग्रवाल, विनोद ठाकुर और जयंत जोशी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button