फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक नरसिंहपुर में संपन्न

भोपाल। फेडरेशन ऑफ़ एमपी टेंट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा ने बताया कि फेडरेशन की योजना “संगठन के विकास और विस्तार” हेतु फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक फेडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह खनूजा की अध्यक्षता में भगवान नरसिंह की पावन धरा नरसिंहपुर में आयोजित हुई।

बैठक का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ उसके उपरांत जिले के समस्त सम्मानित बुजुर्ग टेंट व्यापारियों को मंच से सम्मानित किया गया। नरसिंहपुर की जिला मीटिंग में जीएसटी, एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन, बैंक के लोन एवं शासन प्रशासन द्वारा साउंड पर लगाई गई पाबंदी के बारे में चर्चा की गई, चर्चा उपरांत पदाधिकारियों द्वारा समाधान दिया गया।
बैठक में फेडरेशन के महासचिव गुड्डा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय जैन, जबलपुर संभाग प्रभारी राजू खालसा, मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा, मीटिंग के सूत्रधार आशीष मल्होत्रा, सह प्रवक्ता योगेश श्रीवास्तव ने अपने अपने विचार प्रकट किए गए। मंच संचालन सुनील राय के द्वारा किया गया एवं आभार नरसिंहपुर जिला टेंट लाइट साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश राय द्वारा किया गया। फेडरेशन द्वारा राजा भोज का स्मृति चिन्ह देकर पूरे नरसिंहपुर जिले की एसोसिएशन को सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से नरसिंहपुर जिला टेंट लाइट साउंड फ्लावर के अध्यक्ष योगेश राय, नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला महासचिव भानु त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष उदित नारायण, जिला कोषाध्यक्ष विकास नेमाबिट्टू, जिला सचिव नीलमणि अग्रवाल गोटेगांव, तहसील अध्यक्ष गिरीश पटेल करेली तहसील अध्यक्ष गोलू गुप्ता, कोषाध्यक्ष रीतेश नामदेव ,फ्लावर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सैनी, नगर सचिव चंदन राय, जिला सह सचिव शरद मुड़िया, लाइट साउंड संगठन अध्यक्ष अतीश, मेहरा नगर से सचिव राजा नामदेव, नगर मीडिया प्रभारी सुमित कश्यप, नगर कोषाध्यक्ष महेश साहू एवं अन्य अनेकों पदाधिकारी उपस्थित हुए।





