मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े Jio के ग्राहक, 4.4 करोड़ से अधिक हुई संख्या

भोपाल। टेलीकॉम रेगुलेट्री अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताजा रिपोर्ट में एक बार फिर से Jio के साथ बड़ी संख्या में नए ग्राहक (Customer) जुड़े है। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ Circle में सभी टेलीकॉम कंपनियों के 8 करोड़ से ज्यादा मोबाइल ग्राहक (Mobile customer) हैं। इन आंकड़ों में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो चुकी है। जुलाई 2024 में जियो के ग्राहक 1.7 लाख से बढ़े है। जियो का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ मोबाइल उपभोक्ता में मार्केट शेयर (Market share) 54.9 फिसदी से अधिक है। साथ ही दोनों प्रदेश में वायरलाइन ब्राडबैंड इंटरनेट उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 18.0 लाख से ज्यादा हो गई है। इसमें जियो फाइबर/ एयर फाइबर इंटरनेट उपयोग करने वाले उपभोक्ता 9.4 लाख से ज्यादा है। जुलाई 2024 में जियो फाइबर/एयर फाइबर के ग्राहक 41 हजार से ज्यादा बढ़े है। ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता में जियो का मार्केट शेयर 50.2 फिसदी से अधिक हो गया है।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में जियो की ट्रू 5जी (5G) सर्विस दोनों प्रदेश के सभी जिलों में मौजूद है। जियो के सर्किल में 10,500 से अधिक मोबाइल टावर है, जो कि दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स से दो गुना से भी ज्यादा है।





