एलएनसीटी एमबीए कॉलेज का छात्रों के लिए मार्केटिंग एंड एडवरटाइजिंग का स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित

भोपाल। एल.एन.सी.टी एम.बी.ए कॉलेज ने अपने तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिये मार्केटिंग एंड एडवरटाइज़िंग का स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया। डायरेक्टर डॉ अरविंद सिंह ने बताया कि 14 दिन, 42 घण्टों का यह स्पेशल प्रोग्राम एम.बी.ए के छात्रों को ‘हैंड्स ऑन’ प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मार्केटिंग एंड एडवरटाइज़िंग गुरु और आई.आई.एम अहमदाबाद के अलूमनस राजीव मिश्रा द्वारा प्रशिक्षित इस प्रोग्राम में क्लास को 6 एडवरटाइज़िंग एजेंसियों में बांटा गया और हर एक एजेंसी का सी.ई.ओ. और सी.सी.ओ. अप्पोइंट किया गया। मार्केटिंग प्रिंसिपल्स, ब्रांडिंग, ब्रांड वर्सेज़ कमोडिटी, कंज़्यूमर बिहेवियर, टारगेट कनज़्यूमर, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, मीडिया मैनेजमेंट जैसे विषयों को रियल लाइफ एक्सआम्पल्स के साथ सिखाया गया ।
सभी एजेंसियों ने अपना नाम डिसाइड किया, लोगो बनाया और फ़िर एक नये टूथपेस्ट के लांच के लिये न्यूज़पेपर क्रिएटिव, होर्डिंग क्रिएटिव और रेडियो क्रिएटिव बनाया। क्रिएटिव ब्रीफ और टारगेट कस्टमर के अनुसार सबसे अच्छे काम को सराहा गया और प्रोत्साहन के लिये रिवॉर्ड किया गया ।
एल.एन.सी.टी एम.बी.ए कॉलेज के डॉ हेमंत श्रोत्रिय ने इस स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम का संयोजन किया।





