भोपाल, इंदौर-उज्जैन में कल से बारिश के आसार, बारिश के बाद फिर गिरेगा पारा

भोपाल

नवंबर के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिरेगा। 25 से 27 नवंबर के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान तेज हवा चलेगी। ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। 

उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इससे प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश की संभावना है। 26 को प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दिन 27 नवंबर को जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल डिविजन में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में फिर बारिश हो सकती है।

22 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम 
प्रदेश के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इसमें भोपाल में 15.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 16.4 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक तापमान नौगांव का 18.2 दर्ज किया गया।  

अगले 24 घंटे में दक्षिण पाकिस्तान-गुजरात और राजस्थान की तरफ चक्रवाती घेरा बनेगा। इसका असर प्रदेशभर पर नजर आएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिन में इंदौर-उज्जैन संभाग में हल्की वर्षा होने का अनुमान लगाया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नवंबर में मौसम पल-पल में बदलता रहा। तीन दिन बाद फिर पारा लुढ़कने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री नीचे आ गया। एक दिन पहले बुधवार को जहां दिन का तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। गुरुवार को सूरज के तेवर थोड़े नरम पड़े।

पूर्वी दिशा से चली हवा की रफ्तार आठ किमी घंटे रही। दृश्यता सुबह आठ बजे तक ढ़ाई हजार और शाम पांच बजे छह हजार मीटर तक रही। दिन में हवा की रफ्तार आठ किमी घंटे रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञ वेदप्रकाश सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोम और चक्रवाती घेरा बनने से प्रदेश के कई हिस्सों में असर देखा जाएगा। इंदौर में शुक्रवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। धार, आलीराजपुर और झाबुआ में बिजली चमकने के साथ हल्की वर्षा होगी। सिस्टम कमजोर होने में दो से तीन दिन लगेंगे।

आज का तापमान

गुरुवार को पूर्वी दिशा से हवा चलने से मौसम बदल गया। दिन का तापमान तीन डिग्री नीचे आया। अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हुआ है। इसका असर प्रदेश में दिखाई देगा। इंदौर और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन में हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

इंदौर

24 नवंबर : 29 14

25 नवंबर : 28 13

भोपाल

24 नवंबर : 30 14

25 नवंबर : 29 15

उज्जैन

24 नवंबर : 29 14

25 नवंबर : 28 13

तापमान

अधिकतम : 26.2

न्यूनतम : 16.0

आर्द्रता

अधिकतम : 63%

न्यूनतम : 59%

एक्यूआइ- 210

सूर्यास्त आज 5.41

सूर्योदय कल 6.46

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button