कांग्रेस ने नियुक्त किए 25 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी व पर्यवेक्षक

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशा.) मलकीत सिंह गैदू ने विधानसभा चुनाव के लिए 25 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी व पर्यवेक्षकों व पंडरिया में उपप्रभारी की रविवार को नियुक्ति की।

जारी नियुक्ति के अनुसार श्याम ताण्डी सरायपाली के प्रभारी व लक्ष्मण पटेल पर्यवेक्षक, बेलतरा एवं जैजेपुर – प्रभारी अर्जुन तिवारी, मस्तुरी – शकुंतला साहू पर्यवेक्षक, बिल्हा – ममता चंद्राकर पर्यवेक्षक, पंडरिया – बैजनाथ चंद्राकर पर्यवेक्षक, धरसींवा – उषा पटेल पर्यवेक्षक, वैशाली नगर – लक्ष्मी ध्रुव पर्यवेक्षक, रायपुर ग्रामीण – डॉ. विनय जायसवाल पर्यवेक्षक, भाटापारा – श्रीमती अनिता शर्मा पर्यवेक्षक, पत्थलगांव – चक्रधर सिदार पर्यवेक्षक, जशपुर – मोहित केरकेट्टा पर्यवेक्षक, गुण्डरदेही – शिशुपाल सोरी पर्यवेक्षक, जगदलपुर – रेखचंद जैन पर्यवेक्षक, दंतेवाड़ा – देवती कर्मा पर्यवेक्षक,  लोरमी – शशीप्रभा गायकवाड़ पर्यवेक्षक, खल्लारी – बृहस्पत सिंह पर्यवेक्षक, पामगढ़ – अमरजीत सलुजा प्रभारी, बिन्द्रानवागढ़ – ओंकार शाह प्रभारी, सरगुजा संभाग – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम पर्यवेक्षक, सक्ती – दिनेश यदु प्रभारी, रामपुर – मनहरण राठौर पर्यवेक्षक, पंडरिया – राधेलाल भास्कर, विष्णु साहू व आनंद सिंग उपप्रभारी, कसडोल – प्रमोद शर्मा पर्यवेक्षक, मस्तुरी चंद्रप्रकाश बाजपेयी प्रभारी व कोटा – राजेन्द्र शुक्ला प्रभारी बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button