झाबुआ जिले में मौसम ठंडा होने से फसलों को मिल रहा फायदा

झाबुआ
पिछले दो-तीन दिनों से ठंड का असर तेज हो गया है। सुबह-शाम के अलावा दिन में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। मौसम ठंडा होने से इसका फायदा फसलों को मिलता दिखाई दे रहा है। जिन किसानों ने पहले फसलों की बोवनी कर दी। उन किसानों की फसले अब आना शुरू हो गई है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत बोवनी हो चुकी है। सबसे अधिक गेहूं की फसले ली जा रही है।

पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के करीब पहुंच गया था। जो बढ़ते-बढ़ते फिर से 16 डिग्री से अधिक दर्ज हो रहा है। आगामी दिनों में ठंड का असर तेज होता है तो न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान भी 30 व 32 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग इस तरह के मौसम से फसलों को फायदा होना बता रहा है।

दिनांक, अधिकतम, न्यूततम
13 नवंबर, 32.05, 13.00
14 नवंबर, 32.02, 14.02
15 नवंबर, 32.08, 13.09
16 नवंबर, 32.03, 15.00
17 नवंबर, 31.04, 16.04
18 नवंबर, 30.06, 15.02
आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार डिग्री सेल्सियस में

सबसे अधिक गेहूं की बोवनी़
इस वर्ष जिले में 1136 मिमी वर्षा दर्ज हो चुकी है। अच्छी वर्षा होने के बाद कृषि विभाग ने इस वर्ष बोवनी का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष 01 लाख 10 हजार हेक्टेयर में बोवनी का कार्य किया था। लेकिन इस वर्ष कृषि विभाग ने लक्ष्य बड़ाकर 1 लाख 25 हजार कर दिया है। जिले में अब तक 80 प्रतिशत के करीब बोवनी हो चुकी है। शेष बचे किसान भी बोवनी कार्य में जुटे हुए हैं। आगामी दिनों में बचे हुए किसान भी बोवनी कर देंगे। सबसे अधिक बोवनी गेहूं की की जा रही है। अब तक 70 हजार हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है।

सुबह-सुबह छाया रहता है कोहरा़
मौसम इन दिनों बदला हुआ है। सुबह-शाम अधिक ठंड का असर बना रहता है। अब तो दिन में भी हल्की ठंड का असर होने लगा है। सुबह-सुबह तो कोहरे का असर दिखाई देता है। सुबह-शाम लोग ऊनी वस्त्रों में लेस दिखाई दे रहे है। आगामी दिनों में दिन में भी ठंड का असर तेज होने की संभावना बताई जा रही है।

भाने लगी कुनकुनी धूप़
सुबह-सुबह तो लोग अधिक ठंड होने के कारण धूप में बैठना पसंद कर रहे हैं। सुबह-सुबह ठंड का असर अधिक होने से कुनकुनी धूप में लोगों को बैठे रहना पसंद आ रहा है। इधर ठंड बढ़ जाने से खादय प्रदार्थो की बिक्री भी जमकर होने लगी है।

और बढ़ेगा ठंड का असऱ
मौसम विभाग के तकनीकि अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। ठंड का असर बढ़ने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button