आज आएगा दिल्ली चुनाव का रिजल्ट, जानें कब और कहां मिलेगा वोट काउंटिंग का हर अपडेट
![](https://firstkhabar.com/wp-content/uploads/2025/02/7A_91-780x470.jpg)
नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फ़रवरी, 2025 को मतदान हुआ था, और परिणाम आज यानी 8 फ़रवरी को घोषित किए जाएंगे। जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली विधानसभा के चुनावों का नतीजा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी 2025, बुधवार को संपन्न हुए, जिसमें 70 सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। चुनाव आयोग (ECI) ने बताया कि इस बार 60.42% मतदान दर्ज किया गया, जो यह संकेत देता है कि जनता में चुनाव को लेकर रुचि बनी हुई थी।
अब, सभी की निगाहें आज 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि दिल्ली की कमान आम आदमी पार्टी (AAP) के हाथ में बनी रहेगी या भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में वापसी करेगी।
दिल्ली चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट देखने के लिए
चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट: eci.gov.in
ECI का रिजल्ट पोर्टल: results.eci.gov.in
दिल्ली चुनाव 2025 के Live Updates, Mint की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे।
चुनाव आयोग (ECI) द्वारा 8 फरवरी, आज शनिवार को सुबह 7:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 7:30 बजे से आने लगेंगे, लेकिन सीटवार विजेता पूरे दिन घोषित किए जाएंगे। मतगणना समाप्त होने की संभावना शाम 6:00 बजे तक है।
चुनावी मुकाबला: किस सीट से कौन उम्मीदवार?
दिल्ली चुनाव 2025 में कुल 699 उम्मीदवारों ने 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ा, जो बुधवार को एक ही चरण में हुआ। इस चुनाव में तीन प्रमुख दल आमने-सामने थे- आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP), और कांग्रेस। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटें जीतनी होंगी।
दिल्ली के चुनावी मैदान में कई दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
नई दिल्ली सीट पर AAP के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मुकाबला BJP के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। कालकाजी सीट पर मौजूदा मुख्यमंत्री AAP की आतिशी को कांग्रेस की अल्का लांबा और BJP के रमेश बिधूड़ी से कड़ी टक्कर मिल रही है।
जंगपुरा सीट पर AAP के मनीष सिसोदिया का मुकाबला BJP के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से है। शकूर बस्ती सीट से AAP के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन के सामने BJP के कर्नैल सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं।
क्या AAP की जीत की हैट्रिक होगी या BJP सत्ता में वापसी करेगी?
इन चुनावी नतीजों से यह तय होगा कि AAP तीसरी बार लगातार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होगी या BJP 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। 2015 और 2020 में हुए चुनावों में AAP को जबरदस्त जीत मिली थी, लेकिन इस बार BJP आक्रामक प्रचार के साथ मैदान में थी।
अगर AAP जीतती है, तो आतिशी दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। वहीं, BJP जीत दर्ज करती है तो यह 27 साल के लंबे इंतजार का अंत होगा।
ता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा हैं, जिसमें सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच टक्कर है. इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में नई दिल्ली शामिल है, जहां अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित के खिलाफ चुनाव लड़ा है. अन्य प्रमुख मुकाबलों में कालकाजी में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का मुकाबला कांग्रेस की अलका लांबा और भाजपा के रमेश बिधूड़ी से है.
क्या कह रहे हैं एग्जिट पोल?
5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के बाद कई एग्जिट पोल्स सामने आए, जिनमें राजधानी में बड़े बदलाव के संकेत दिखे. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को पिछड़ता दिखाया गया है. दिल्ली में बीजेपी और AAP के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन बीजेपी को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता का फैसला किसके पक्ष में जाता है।