खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट को किया गया डायवर्ट, जानें अपने जिले का ताजा हाल

इंदौर

शहर में मौसम खराब होने का असर यातायात में दिखने लगा है। कई ट्रेनें देरी से चल रही है तो कहीं इसकी वजह से फ्लाइट की लैंडिग और टेक ऑफ होने में देरी हो रही है। इसी खराब वेदर के चलते इंदौर आ रही तीन फ्लाइट को अहमदाबाद में लैंडिंग करवाई गई। जयपुर, हैदराबाद और दिल्ली से सुबह 7 से 8 के बीच इन तीनों उड़ानों ने इंदौर के लिए टेकऑफ किया था लेकिन मौसम खराब होने के कारण फ्लाइट को अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। मौसम साफ होने के बाद दोपहर में इन उड़ानों को इंदौर लाया गया।

 

दरअसल, आसमान में बादल छाने के साथ दिन में कोहरा होने से वेदर कंडीशन बहुत खराब हो जाती है। इसके चलते ही फ्लाइट के आने जाने में देरी हो रही है। कई फ्लाइटों का रूट बदला गया है।

बदला गया फ्लाइट का रूट

हैदराबाद के अलावा करीब आधा दर्जन उड़ानों पर कल भी मौसम और तकनीकी दिक्कत परेशानी बनी थी। गोवा, मुंबई, रायपुर और बेंगलुरु की इंदौर से जाने वाली उड़ान डेढ़ से दो घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं कोलकाता, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे और दिल्ली की उड़ान भी एक घंटे देरी से जा सकी। जबकि दिल्ली से इंदौर की शाम 5.20 बजे वाली उड़ान को रद्द करना पड़ा। नागपुर, कोलकाता और अहमदाबाद की उड़ान डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।
 

साफ वेदर में ही होती है लैडिंग

आपको बता दें उड़ानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए साफ मौसम चाहिए होता है, जो आज नहीं था। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा सिस्टम से आगामी दो दिन तक कोहरा बना रहेगा। रात में ओस गिरती रहेगी। इंदौर में दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वही रात का 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button