इंदौर एयरपोर्ट से इस वर्ष नवंबर तक 32 लाख से अधिक यात्री भर चुके उड़ान

इंदौर।

इंदौर एयरपोर्ट से इस वर्ष नवंबर तक 32 लाख से अधिक यात्री उड़ान भर चुके हैं। यह अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या है। इससे पहले साल 2019 में 30 लाख यात्रियों ने सफर किया था। देश के कई शहरों से सीधी कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट पर मिल रही सुविधाओं के कारण यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस वर्ष 11 माह में ही एयरपोर्ट से यात्रियों की रिकार्ड संख्या बन चुकी है। इंदौर से प्रेम जाट की रिपोर्ट…

13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए संचालित होने वाली उड़ानों में प्रतिमाह तीन लाख के करीब यात्री हवाई सफर कर रहे हैं। नवंबर में 2506 उड़ानों का संचालन किया गया और दो लाख 90 हजार 676 यात्रियों ने सफर किया। इसमें एक लाख 46 हजार 257 यात्रियों का आगमन और एक लाख 44 हजार 419 यात्रियों ने प्रस्थान किया।
 
अक्टूबर की अपेक्षा नवंबर में उड़ानों की संख्या कम होने के बाद भी 1615 यात्रियों ने ज्यादा सफर किया। अक्टूबर में 2541 उड़ानों का संचालन किया गया और दो लाख 89 लाख 61 यात्रियों ने सफर किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर सीवी रवींद्रन का कहना है कि इंदौर एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों की देशभर के कई शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी और सुविधाओं के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 
गत वर्ष से 7.75 लाख अधिक यात्री
साल 2022 में इंदौर एयरपोर्ट से 22 हजार 463 उड़ानों का संचालन किया गया था। इसमें 24 लाख 25 हजार 929 यात्रियों ने सफर किया था। नवंबर 23 तक ही इंदौर से 32 लाख एक हजार 743 यात्री सफर कर चुके हैं। इस दौरान 26 हजार 240 उड़ानों का संचालन किया गया। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अब तक 7 लाख 75 हजार 814 यात्री अधिक सफर कर चुके हैं। विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 3377 उड़ाने अधिक संचालित की गईं।

 

इन महीनों में तीन लाख से अधिक यात्री
माह यात्री
 
मई 325234
जून 305511
अगस्त 304244
सितंबर 322223
 

इस वर्ष यात्रियों की संख्या

माह यात्री उड़ानें
 
जनवरी 248231 2095
फरवरी 259988 1928
मार्च 273466 2199
अप्रैल 289678 2377
मई 325234 2540
जून 305511 2396
जुलाई 293431 2482
अगस्त 304244 2530
सितंबर 322223 2646
अक्टूबर 289061 2541
नवंबर 290676 2506
कुल 3201743 26240

 

तिमाही में यात्रियों की संख्या

 

तिमाही यात्री उड़ान
पहली 781685 6222
दूसरी 920423 7313
तीसरी 919898 7658
चौथी (अक्टूबर-नवंबर) 579737 5047
 
वर्ष 2022 में संचालित उड़ानें
माह यात्री उड़ानें
जनवरी 120032 1501
फरवरी 144358 1254
मार्च 194884 1972
अप्रैल 198910 2037
मई 228768 2115
जून 220499 1985
जुलाई 215528 1958
अगस्त 218015 1906
सितंबर 204045 1835
अक्टूबर 228273 1924
नवंबर 238734 1948
दिसंबर 213883 2028
कुल 2425929 22463

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button