20 से गुढ़ियारी में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा

रायपुर

गुढ़ियारी में नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन 20 से 28 फरवरी तक एकता नगर चौक, एकता नगर, जनता कॉलोनी में किया जा रहा है। इस संगीतमय रामकथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक, ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य वाणी भूषण पंडित संत शंभू शरण लाटा करेंगे।
यह एक आयोजन श्री राम कथा प्रचार समिति गुढ़ियारी द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रामकथा  कथा दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ होगी और शाम 6:30 बजे तक इसका रसास्वादन श्रद्धालुगण कर सकते हैं। रामकथा आयोजन को लेकर कथा स्थल एकता नगर चौक, एकता नगर, जनता कॉलोनी में तैयरियां जोर-शोर के साथ चल रही है।

श्री राम कथा प्रचार समिति ने जानकारी कि पंडित संत शंभूशरण शरण लाटा विगत अनेक वर्षों से छत्तीसगढ में विशेष कर रायपुर में श्रद्धालुगण को रामकथा का अमृत पान सरल सहज रुप से कराते आये हैं। 20 फरवरी से शुरू होने वाली यह उनकी 287 वीं रामकथा होगी इस दिव्य कथा का  वर्णन व वाचन अपने मुखारविंद से करेंगे। वर्ष 2018 के बाद पंडित संत शंभूशरण शरण लाटा का कथा वाचन के लिये नगर आगमन हो रहा है।
पंडित संत श्री शंभू शरण लाटा द्वारा राम कथा का वाचन पूरे देश में पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। पंडित श्री शंभू शरण लाटा के अनुसार यदि राम कथा सुनने के बाद किसी एक व्यक्ति के जीवन में भी परिवर्तन आता है तो, उनका राम कथा कहने का उद्देश्य सफल हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button