मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भेंट कर मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।

दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास जी, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी जी और कोतवाल महंत मंगलदास जी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संतों को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य पाठक ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मुख्यमंत्री पद के दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से स्टेट हैंगर पर विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय सत्येंद्र पाठक ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री पद के दायित्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी पाठक भी विधानसभा में सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी।

 

गौवंश वन्य विहार को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में गौपूजन और गौमाता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की। उन्होंने बसामन मामा का पूजन-अर्चन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन्य विहार के संपूर्ण परिसर में सघन वृक्षारोपण के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने सभी पेड़ों को जीवित और सुरक्षित करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आत्मनिर्भर बनाने के सभी कार्य प्राथमिकता से कराये जायेंगे।

उप मुख्यमंत्री ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऑफिस निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करायें और टमस नदी से गौ वन्य विहार तक पानी की व्यवस्था का कार्य करें। गौवंश से निर्मित होने वाली बर्मी खाद, सफाई के उपयोग में गौमूत्र से बनने वाले गोनाइल तथा अन्य उत्पादित सामग्री के शासकीय कार्यालयों व संस्थानों में विक्रय का प्रबंधन और विभागों से एमओयू करायें ताकि यहां के उत्पाद की माँग और बिक्री बढ़ें। गौवंश वन्य विहार की आमदनी के स्त्रोत बढ़ें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समीप स्थित पूर्वा फ़ॉल में सैलानियों की भीड़ रहती है। अब वह गौवंश वन्य विहार भी आयें ऐसी व्यवस्थायें करें। शुक्ल ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक बड़ा गौवंश वन्य विहार के लिये पर्याप्त जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के बेसहारा गौवंश के संरक्षण प्रयासों में तेजी आये। बैठक में कलेक्टर सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button