पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि बच्चों को डबल सुरक्षा देने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को, दो बूंद जिन्दगी की देने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि नौनिहालों को पोलियो की खुराक हर बार पिलायें। पोलियो पर देश की जीत बनाए रखने में योगदान दें।

प्रदेश में "राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान" 23 से 25 जून 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ 23 जून को जिला शीघ्र हस्तक्षेप इकाई (जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर) में प्रातः 9 बजे उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल द्वारा किया जाएगा। राज्यमंत्री लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल रहेंगे।

पोलियो सुरक्षा चक्र बनाये रखने के लिए 23 से 25 जून तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिवसीय अभियान में 27 हज़ार 371 पोलियो बूथ में शून्य से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी जाएगी। इसके साथ ही 1,237 ट्रांजिट टीम विशेष क्षेत्रों में पोलियो ड्राप अभियान के लिए गठित की गयी हैं। हाई रिस्क एरिया के लिए 6,130 और माइग्रेटरी क्षेत्र के लिए 455 मोबाइल टीम का गठन किया गया है।

अभियान के द्वितीय और तृतीय दिवस 27,271 टीम घर-घर जाकर छूट गये बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का कार्य करेंगी। प्रदेश में अभियान के लिये 1 करोड़ 45 लाख पोलियो डोज़ की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button