रात के अंधेरे में होता था नकली जर्दा-गुटखा बनाने का काम, छापेमारी में मिला 82 लाख का सामान

राजनांदगांव

जोरातराई कोपेडीह मार्ग में पुलिया के पास स्थित एक बंद फैक्ट्री में दिन में कोई काम नहीं होता था, लेकिन जैसे ही रात होती फैक्ट्री में नकली जर्दा व गुटखा बनाने का काम शुरू हो जाता और देर रात ही सामान की लोडिंग-अपलोडिंग कर सुबह होने से ही फैक्ट्री बंद हो जाता। पिछले कुछ दिनों फैक्ट्री की गतिविधियों को लेकर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने रविवार की देर रात यहां दबिश दिया और नकली जर्दा व गुटखा को जप्त किया जिसकी अनुमानित कीमत 82 लाख 14 हजार 819 रुपये है। पुलिस ने फैक्ट्री के सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंद फैक्ट्री में दिन के उजाले में कोई काम नहीं होता था लेकिन रात होते ही यहां जर्दा गुटखा बनाने का काम शुरू हो जाता था। अवैध तरीके से यहां मार्केट में बिकने वाले सितार व अन्य कंपनी का गुटखा बन रहा था और भीतर सामान की लोडिंग-अपलोडिंग का काम होता था। सुबह होने से पहले ही रोजाना की तरह फैक्ट्री में ताला लग जाता है। पिछले कुछ दिनों से फैक्ट्री के बाहर की गतिविधियों को देख लोगों ने संदेह जताया और पुलिस को खबर दी। सोमनी पुलिस ने जोरातराई कोपेडीह मार्ग में पुलिया के पास स्थित बंद फैक्ट्री में देर रात छापामार कार्रवाई की और करीब 82 लाख 14 हजार 819 रुपये की सामग्री को जप्त किया। पुलिस ने राजस्थान नागोर के डेगाना थाना के ग्राम मांजी निवासी फैक्ट्री के सुपरवाइजर भंवर लाल चौधरी को नोटिस जारी कर फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की।

नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि सूचना मिलते की तीन थानों के प्रभारी और साइबर की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। घेराबंदी कर फैक्ट्री के भीतर छापा मारा गया। जहां सुपरवाइजर भंवर लाल चौधरी से जर्दा गुटखा बनाने व सामग्रियों डंप करने के दस्तावेज मांगे, लेकिन सुपरवाइजर के पास किसी तरह का दस्तावेज मौके पर नहीं था। फैक्ट्री के संचालन संबंधी कागजात नहीं दिखाने पर पुलिस ने यहां से गुटखा केमिकल, कटिंग सुपारी, बीड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परफ्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ के साथ सितार पाउस का प्लास्टिक रोल, पैकिंग गुटखा बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button