मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस पर सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा का किया स्वागत

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ब्रह्मलीन 1008 बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा का 74 बंगले क्षेत्र में पहुँचने पर स्वागत किया। यह सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा संत हिरदाराम नगर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए करुणाधाम आश्रम तक पहुँची। यात्रा के स्वामी दयानंद नगर में पहुँचने पर मुख्यमंत्री चौहान ने बी-8 निवास पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने यात्रा वाहन में सुसज्जित ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के 94वें जन्म-दिवस के अवसर पर इस यात्रा के उद्देश्य को पावन बताते हुए महाराज जी के योगदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रह्मलीन बालगोविंद जी शांडिल्य महाराज के सुपुत्र और करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर गुरूदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। गुरूदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज ने मुख्यमंत्री चौहान को तुलसी का पौधा भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने गुरुदेव सुदेश जी शांडिल्य महाराज की धर्मपत्नी और गुरुमाता श्रीमती ममता शांडिल्य का पुष्पों से स्वागत किया।

विधायक श्रीमती कृष्णा गौर सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे। सनातन धर्म चेतना वाहन यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त और नागरिक शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button