एलएनसीटी में एआईसीटीई एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इन्नोवेशन सेल द्वारा आयोजित “आईडीई बूटकैंप” का समापन

भोपाल। इनोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। अरविंद कुमार चोरघडे , ज्वाइंट डॉयरेक्टर, स्कूल एजुकेशन, मुख्य अतिथि रहे। डॉ. एलनगोवन करिअप्पन, असिस्टेंट इनोवेशन डायरेक्टर इनोवेशन सेल, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, नई दिल्ली, डॉ. श्वेता चौकसे, डॉयरेक्टर एलएनसीटी समूह, गीथा संजय , मास्टर ट्रेनर , वाधवानी फाउंडेशन , मितेश वाढेर, मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन, इन्नोवेशन फैलो, डा. अशोक कुमार राय, डॉयरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, एलएनसीटी समूह एवं डा. वी के साहू, प्राचार्य द्वारा शिक्षकों का अभिनंदन किया गया । इस कार्यक्रम में मप्र के विभिन्न शहरों के स्कूलों से लगभग 200 शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षा मंत्रालय का लक्ष्य भारत के युवाओं में नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता कौशल का पोषण करना है।
इस अवसर पर अरविंद कुमार चोरघडे , ज्वाइंट डॉयरेक्टर, स्कूल एजुकेशन ने मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट इन्नोवेशन ओर उद्यमिता का इकोसिस्टम तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

डा. एलनगोवन करिअप्पन ने शिक्षकों से आह्वान किया कि उन्होंने जो बूटकैंप में सीखा है, उसे साथी शिक्षकों और स्टूडेंट्स के साथ शेयर करें और समस्याओं के समाधान उपलब्ध कराने वाले शोध और नवाचार पर फोकस करें। आपने भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा इन्नोवेशन, डिजाइन और उद्यमिता हेतु दी जा रही सुविधाओं और उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
डा. श्वेता चौकसे, सचिव एलएनसीटी समूह ने कहा कि हम एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के आभारी हैं कि हमें आईडीई बूटकैप का नोडल सेंटर बनाया, आपने शिक्षकों से एलएनसीटी समूह में उपस्थित संसाधनों का उपयोग करने का आह्वान किया।

अतिथियों का स्वागत डा. अनूप चतुर्वेदी, डा. मेघा कांबले, डा. सोनी चंगलानी, डा. आनंद सिंह, डा. अमित श्रीवास्तव ने किया। यह कार्यक्रम एआईसीटीई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इन्नोवेशन सेल, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, सीबीएसई, एनसीईआरटी, स्कूल इन्नोवेशन काउंसिल, शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।





