टैक्स लॉ बार एसोसिएशन द्वारा भोजपुर क्लब में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 12 जनवरी को

भोपाल। टैक्स लॉ बार एसोसिएशन, भोपाल द्वारा अपने सदस्यों के लिये रविवार को सुबह 10 बजे से एक बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भोजपुर क्लब में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में संस्था के सदस्यों की छह टीमें भाग लेंगी। जिनके बीच प्रारंभिक मैच खेले जायेंगे। इसके बाद लीग मैचों में विजेता टीमों के मध्य सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता के कोर्डिनेटर एडवोकेट अमोल वाघमारे ने बताया कि प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी खेलेंगे एवं इसे टेनिस बॉल से खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में सीए अभय छाजेड़ सेंट्रल काउंसिल सदस्य चार्टर्ड एकांउटेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, संजय गुप्ता उपाध्यक्ष म.प्र. कोआपरेटिव हाउसिंग सोसायटी (भोजपुर क्लब), दीपक खरे अध्यक्ष जिला बार एसोसियेशन एवं मनोज श्रीवास्तव सचिव जिला बार एसोसियेशन उपस्थित रहेंगे।





