धूमधाम से मनाया गया बीसीसीआई का दिवाली मिलन समारोह

सभी लोगों ने की नए कारोबारी साल में व्यापार के बेहतरी की कामना

भोपाल। राजधानी में व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) का दिवाली मिलन समारोह गुजराती भवन में बीसीसीआई के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समारोह में शहर में विभिन्न ट्रेडों का व्यापार कर रहे व्यापारी, कारोबारी सहित भोपाल चेंबर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रॉक बैंड की प्रस्तुति भी हुई। समारोह में सभी व्यापारियों ने नए कारोबारी साल में  बेहतर व्यापार के साथ देश की लिए बेहतरी की कामना की।

इस अवसर पर बीसीसीआई ने ट्रेड (कॉमर्शियल) और प्रोफेशनल टैक्स को खत्म करने की मांग फिर उठाई है। अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने शहर भर के व्यापारियों की मौजूदगी में कहा कि एमपी में यह टैक्स कहीं नहीं लिया जा रहा, तो फिर भोपाल में ऐसा क्यों है? जवाब में मेयर मालती राय ने कहा कि इस पर विचार करेंगे। अध्यक्ष पाली ने सांसद आलोक शर्मा से प्रस्तावित कलेक्टर गाइडलाइन पर भी मांग रखी। कहा कि कुछ महीने पहले ही गाइडलाइन बढ़ाकर प्रॉपर्टी के रेट महंगे किए जा चुके हैं। अब फिर से नई गाइडलाइन ला रहे हैं। जिस पर सांसद शर्मा ने कहा कि इस मसले पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की है। आम लोग और जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद ही फैसला लिया जाएगा। मौजूदा गाइडलाइन रोक दी गई है।

व्‍यापारियों के यहां लक्ष्‍मी का वास रहे

बीसीसीआई के दिवाली मिलन समारोह में सांसद आलोक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। जिनका भव्‍य तरीके से अभिनंदन किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन उपाध्यक्ष सुनील जैन ने किया। आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी व्‍यापारियों को बधाई देते हैं और आशा व्‍यक्‍त की कि सभी का व्‍यापार इतना अधिक बढे कि लक्ष्‍मी जी उनके यहां आसन करके विराजमान हो जाएं। उनके व्‍यापार इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, आरिफ मसूद, आतिफ अकील, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, बीजेपी नेत्री नेहा बग्गा, मनमोहन अग्रवाल, कांग्रेस नेता गोविंद गोयल, कैलाश मिश्रा, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल समेत कई अतिथि मौजूद थे। सभी का स्वागत अध्यक्ष पाली ने किया, जबकि स्वागत भाषण महासचिव आदित्य जैन मनयां ने किया। कार्यक्रम में सांसद शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया।

व्‍यापारी संगठनों ने किया सांसद शर्मा का स्वागत

बीसीसीआई के मेंबर्स के अलावा राजधानी के व्‍यापारी संगठनों ने सांसद का स्‍वागत किया। जिनमें क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक, बैरागढ़ कपड़ा मार्केट अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़, करोंद मंडी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, मंडीदीप के उद्योगपति संजीव जैन, भोपाल सिटी ग्रुप के आनंद शर्मा समेत बड़ी संख्या में विभिन्न ट्रेडों का व्यापार कर रहे व्यापारी, कारोबारी मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष सुनील जैन, आकाश गोयल, आदित्य जैन, कृष्णकुमार बांगड़, संजीव जैन,  रोहित जैन, दीपक पसारी, बलदेव खेमानी, संजीव कुमार जैन आदि ने किया। संचालन प्रवक्ता अजय देवनानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button