परमजीत सिंह खनूजा पुनः फेडरेशन के अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल। फेडरेशन ऑफ़ एमपी टेंट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रिंकू भटेजा ने बताया कि फेडरेशन के त्रिवार्षिक चुनाव लेक व्यू रंजीत में संपन्न हुए। जिसमें सर्व सहमति से परमजीत सिंह खनूजा को पुनः 3 वर्ष के लिए फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया। चेयरमैन अजय सरावगी (कटनी), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना वर्मा (इंदौर), चंद्रशेखर निगम ( मंदसौर), महासचिव ( प्रशासनिक ) प्रदीप अग्रवाल (जबलपुर), महासचिव (संगठन) राजेश हड़िया ( इंदौर), कोषाध्यक्ष संजय जैन (भोपाल) सर्व सहमति से नियुक्त हुए। मीटिंग का संचालन कोर कमेटी के संयोजक रामबाबू शर्मा द्वारा किया गया।
मीटिंग में पदाधिकारी के अलावा 11 समिति के सदस्य रिंकू भटेजा (भोपाल), स्वदेश सोनी (भोपाल), इस्माइल खान (भोपाल), आशुतोष विशिष्ट (रतलाम), लल्लन सोनपुरे (बैतूल), भारत सोनी (भोपाल) उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प हारो से नवनिर्वाचित पदाधिकारी को स्वागत कर उन्हें बधाई दी।





