2023 के विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में 727 करोड़पति

भोपाल
2023 के विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों में 727 करोड़पति हैं, उनमें से सबसे ज्यादा संपत्ति भाजपा के रतलाम से उम्मीदवार चेतन्य कश्यप के पास है। उनके पास 296 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 2018 के चुनाव में संपत्ति के मामले में भाजपा के संजय पाठक प्रदेश में नंबर 1 पर थे, लेकिन पिछले पांच साल में चेतन्य कश्यप ने उन्हें पछाड़ दिया है। वहीं कांग्रेस के सीएम फेस और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ संपत्ति के मामले में नौवें नंबर पर हैं।  करोड़पतिया के टॉप-10 लिस्ट में सात प्रत्याशी कांग्रेस के हैं, दो भाजपा के और एक निर्दलीय प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू हैं, जो कांग्रेस से बगावत कर आलोट विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

सबसे ज्यादा कर्जदार भी कांग्रेसी
जहां संपत्ति के मामले में कांग्रेसियों का बोलबाला है, वहीं कर्ज के मामले में भी कांग्रेसी प्रत्याशी आगे हैं। निलय डागा पर 86 करोड़, संजय शर्मा 84 करोड़ और संजय शुक्ला पर 63 करोड़ की देनदारियां हैं।

472 उम्मीदवारों पर अपराधिक मामले
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरे कुल उम्मीदवारों में से 472 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 121 और बीजेपी के 65 तथा आम आदमी पार्टी के 26 उम्मीदवारों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। बहुजन समाजवादी पार्टी के 22 उम्मीदवारों ने अपने पर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।एडीआर द्वारा घोषित की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे राष्ट्रीय पार्टियों के 711 उम्मीदवारों में से 235 पर आपराधिक मामले हैं।

सबसे ज्यादा संपत्ति
चेतन्य कश्यप        296 करोड    भाजपा
संजय पाठक          242 करोड     भाजपा
संजय शुक्ला          217 करोड    कांग्रेस
संजय शर्मा            212 करोड    कांग्रेस
निलय डागा           177 करोड    कांग्रेस
प्रेम चंद गुड्ड         149 करोड    निर्दलीय
विशाल पटेल         141 करोड    कांग्रेस
केपी सिंह             140 करोड    कांग्रेस
कमलनाथ            134 करोड    कांग्रेस
प्रभा गौतम           102 करोड    कांग्रेस
सबसे बढ़े कर्जदार
निलय डागा          86 करोड     कांग्रेस
संजय शर्मा           84 करोड     कांग्रेस
संजय शुक्ला         63 करोड     कांग्रेस
सबसे ज्यादा वार्षिक आय
निलय डागा          5.47 करोड    कांग्रेस
संजय पाठक         3.96 करोड़    भाजपा
भूपेंद्र सिंह            67.89 लाख     भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button