हरियाणा में 9 तहसीलदारों को प्रमोशन, बने जिला राजस्व अधिकारी; यहां देखें सभी नाम

चंडीगढ़
जिन नायब तहसीलदारों को पदोन्नत किया गया है, उनमें नवजीत कौर बराड़, राकेश, वीरेंद्र कुमार, दर्पण कंबोज, गुरुदेव, पूनम सोलंकी, अनिल कुमार, राजेश कुमार और अजय कुमार शामिल हैं।

एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे अधिकारी
आदेश में साफ किया गया है कि यह पदोन्नति फिलहाल अस्थायी आधार पर हैं और सभी अधिकारी एक साल के प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। पदोन्नति लंबित वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और विजिलेंस क्लीयरेंस के अधीन रहेगी।

अगर बाद में किसी अधिकारी की एसीआर में कोई प्रतिकूल टिप्पणी मिलती है या विजिलेंस क्लीयरेंस में वे अयोग्य पाए जाते हैं, तो उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के वापस तहसीलदार के पद पर भेज दिया जाएगा।

इसके अलावा यह प्रमोशन सुप्रीम कोर्ट में लंबित जरनैल सिंह मामले व अन्य अदालती केसों के अंतिम फैसले, दिव्यांगों के लिए प्रमोशन में तीन और चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के निर्देशों और अनुसूचित जाति की क्रीमी लेयर नीति के अधीन रहेगा। जिन सीनियर तहसीलदारों के खिलाफ विभागीय या कानूनी कार्यवाही चल रही है, उनके अधिकारों पर इस प्रमोशन का कोई असर नहीं पड़ेगा।

जिला राजस्व अधिकारी की जिम्मेदारियां तहसीलदार के मुकाबले ज्यादा बड़ी होती हैं। इन सभी अधिकारियों की आपसी वरिष्ठता (सीनियरिटी) बाद में तय की जाएगी। पोस्टिंग आर्डर अलग से जारी किए जाएंगे, लेकिन उससे पहले सभी को चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में ज्वाइन करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button