भिलाई में 18 को लगेगा देश भर के कला साधकों का मेला

भिलाई

रंगमंच एवं ललित कलाओं को समर्पित संस्था संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के बैनर तले राष्ट्रीय वैचारिक संगोष्ठी एवं लोककला साधक सम्मान समारोह 18 मई गुरुवार को इंजीनियर भवन सिविक सेंटर में किया गया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के ख्यातिलब्ध कलाकारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष पद्मश्री डा. राधेश्याम बारले ने बताया कि आयोजन की तैयारियां अंतिम स्तर पर है। इस आयोजन में प्रमुख राज्य आंध्रप्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, असम, पांडिचेरी, राजस्थान और गोवा आदि राज्यो से आमंत्रित किया जा रहा है।

जिसमें इन राज्यों के 20 कलाकारों को भारत गौरव सम्मान, इनके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के 28 जिला के प्रसिद्ध 65 कलाकारों को छत्तीसगढ़ कला रत्न सम्मान एवं 50 कलाकारों को कला साधक सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनमे पंथी, करमा, पंडवानी, भरथरी, रावत नाच, सरहुल, सुवा नृत्य, शैला, रिलो, काकसर, गौरमाडिया, गेड़ी नृत्य, नाचा गम्मत, हास्य अभिनय, रहस नृत्य, लोकमंच, मूर्तिकार घुरा शिल्प, भित्तिचित्र कला, काष्ठकला, बेल मेटल, रंगोली , पेंटिग, बांस शिल्प, बस्तर आर्ट्स, भरतनाट्यम, कुचिपूड़ी, नाट्यकला व धातु शिल्प आदि से जुड़ी 40 से ज्यादा विधा के कलाकारो को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 18 मई को सुबह 9:30 बजे से सस्कार भारती की ध्येय गीत से शुरू होगा। इसके बाद बी एल कुर्रे एव साथी द्वारा भजन, जय बूढ़ादेव आदिवासी नृत्य कोदवा जिला गंडई, छुईखदान, खैरागढ़, द्वारा ,जय गड़िहा आदिवासी मांदरी गेड़ी नृत्य धमतरी द्वारा होगा।

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री अजय कुमार मंडावी कांकेर करेंगे। विशिष्ट अतिथि बृजेश बिजपुरिया अध्यक्ष भिलाई भाजपा, स्वीटी कौशिक अध्यक्ष महिला मोर्चा भिलाई , राजूलाल नेताम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति भिलाई करेगे। अपराह्न 11,45 बजे लोककला में भारतीय परिवार व्यवस्था का महत्व विषय पर डॉ योगेंद्र चौबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष संस्कार भारती अपने विचार रखेगे। दोपहर 12,30 बजे, पंथी नृत्य, लोकधारा पंथी दल अहिवारा ग्रुप प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद लोक कला और पर्यावरण विषय पर वक्ता, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही दुर्ग अपने विचार रखेंगे। दोपहर 2,30 बजे लोक मंच लोक रागिनी के रिखी क्षत्रिय एवं साथी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 3,30 बजे लोककला की परंपरा एवं सामाजिक समरसता विषय पर अखिल भारतीय लोककला सह संयोजक निरंजन पंडा अपनी बात रखेंगे। शाम 4,15 बजे आदिवासी दण्डावी गौर माडिया नृत्य गुडिया पारा किलेपाल जगदलपुर की टीम प्रस्तुत करेगी।

शाम 4,30 बजे भारतीय लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में संस्कार भारती का योगदान विषय पर मध्यक्षेत्र के क्षेत्र प्रमुख अनिल जोशी वक्ता होंगे।  शाम 5 बजे के सत्र में मुख्य अतिथि विष्णु देव साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार होंगे। अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्मविभूषण डॉ तीजन बाई करेंगी। विशिष्ट अतिथि पवन साय, प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा, पद्मश्री डॉ भारती बंधु, पद्मश्री मदन चौहान, डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, पूर्व सीएमएचओ दुर्ग, नंदिनी नेताम अध्यक्ष बेटी बचाओ बेटी बढ़ाव गरियाबंद, उमेश चितलांगिया समाज सेवी उद्योगपति होंगे। शाम 6 बजे सम्मान समारोह होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button