AIBOC के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रवि कुमार का स्वागत

भोपाल। केनरा बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एवं AIBOC के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रवि कुमार 2 दिन के सम्मेलन में कल रात भोपाल पधारे। भोपाल में के के त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी भारी संख्या में केनरा बैंक अधिकारियों ने भारी बारिश में गर्म जोशी से स्वागत किया। होटल क्रिसेंट में भी रात 12 बजे पटाखे और ढोल के साथ उनका स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि CBOA के पदाधिकारियों का दो दिन का सम्मलेन सीहोर के क्रीसेंट होटल में होने जा रहा है ।
अपने प्रवास के दौरान के रवि कुमार वर्तमान बैंकिंग और देश की आर्थिक परिदृश्य पर अपना अनुभव साझा करेंगे । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार सीबीओए का देश भर से आए CBOA के पदाधिकारियों का सम्मलेन होने जा रहा है।केनरा बैंक भोपाल में पहली बार ये सम्मलेन होने जा रहा है।सभी सदस्य इस सम्मलेन को लेकर बहुत उत्साहित हैं।





