साँची में सोलर आत्म-निर्भरता से 70 हजार 407 यूनिट ऊर्जा की वार्षिक बचत : मंत्री डंग

प्रधानमंत्री मोदी देश की पहली सोलर सिटी साँची का इसी माह करेंगे लोकार्पण

भोपाल

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसी माह देश की पहली सोलर सिटी साँची का लोकार्पण प्रस्तावित है। रूफटॉप पैनल से साँची में 235 किलो वाट विद्युत का उत्पादन शुरू हो चुका है। सौर ऊर्जा में जन-भागीदारी के लिए साँची शहर के 95 प्रतिशत से अधिक नागरिकों को ऊर्जा साक्षर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए हैं। मंत्री डंग ने सोलर परियोजनाओं के संबंध में आज मंत्रालय में बैठक ली।

साँची में सोलर आत्म-निर्भरता से अनुमानित 70 हजार 407 यूनिट ऊर्जा की वार्षिक बचत होगी, जिससे 63 हजार 367 किलोग्राम कार्बन के उत्सर्जन में कमी आएगी। मंत्री डंग ने आगर, शाजापुर, नीमच सोलर पार्क का निर्माण सितंबर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुसुम परियोजना में मध्यप्रदेश देश के प्रथम पाँच राज्य में

बताया गया कि मध्यप्रदेश कुसुम अ परियोजना में देश के शीर्ष 5 राज्य में शामिल हुआ है। कुसुम ब में 6000 सौर पम्प का वितरण शीघ किया जाएगा। कुसम सी परियोजना में केन्द्र सरकार से प्राप्त 2 लाख 70 हजार पंप के सम्पूर्ण फीडरों को वर्ष 2026 तक सौर ऊर्जीकृत करने के लिये 1250 मेगावाट की परियोजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। प्रमुख सचिव संजय दुबे, प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम कर्मवीर शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button