आंबा कार्यकर्ता संघ ने दी अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी

जगदलपुर

प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं के 07 प्रमुख संघों ने 23 जनवरी 2023 से सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में ताला लटकाने और महिला बाल विकास विभाग के सभी कार्य ठप करने का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के साथ ही संभाग के कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने भी आंदोलन की चेतावनी दी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रेमबती नाग ने बताया रायपुर में हुई बैठक में आंदोलन की हुंकार भरी गई है। सरकार को कई बार इस बात से अवगत कराया जा चुका है, बावजूद भी संयुक्त रूप से पुन: सरकार को वार्ता के माध्यम से मागों के निराकरण हेतु 22 जनवरी 2023 तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर 23 जनवरी 2023 से रायपुर राजधानी मुख्यालय मे 05 दिनी आंदोलन के बाद अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि देश के लगभग 27 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाएं न्यूनतम पारश्रमिक नहीं दिये जाने और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की चुनावी वादा खिलाफी से आक्रोशित है। न्यूनतम मानदेय स्वीकृत करने, समय पर वेतन देने, पेशन, पदोन्नति देने के लिये सरकार गंभीर नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को आजिविका लायक वेतन भी नहीं मिल रहा है। 4500 केंद्र और 2000 राज्यांश के साथ कुल 6500 और सहायिका को 2250 केंद्र 1000 राज्यांश के साथ 3250 सहायिका को मानदेय मिल रहा है। इसमें भी राज्यांश 4-5 माह में एक बार मिल रही है। अन्य स्वयत्व ईधन राशि, मातृत्व वदन, यात्रा भत्ता इत्यादि समय पर नहीं दिया जाना गंभीर बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button