भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

 बैठक में दो सौ दिन में 200 पार का लगा नारा
धार

भारतीय जनता पार्टी जिला धार की कार्यसमिति व विस्तारक जिला बैठक संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौर पूर्व विधायक करण सिंह पवार श्याम नायक देवेंद्र पटेल अशोक जैन आदि ने संबोधित किया । भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के हित के लिए अपना सर्वस्व त्यागना पड़े तो भी कम है देश के प्रधानमंत्री मोदीजी,राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी और  मुख्यमंत्री रोज 18 -18 घंटे काम कर रहे हैं ये सब लोग देश के लिए कर रहे हैं । किसी पद पाने के लिए नही अपने हित के लिए नहीं, देश और पार्टी संगठन के हित में काम करे तब ही राष्ट्र में भारत का मान और अधिक बढ़ेगा।

 संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा की कार्यकर्ता का प्रवास प्रतिदिन होना चाहिए। हमारा प्रवास होगा तो मंडल और बूथ पर पहुंच पार्टी का काम नीचे तक पहुंचेगा तो निश्चित ही हमारा संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हे। भारत दुनिया का नेतृत्व करने आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़ते हुए त्रिदेव कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुट जाए।  उन्होंने प्रदेश की बैठक में प्राप्त निर्देशों का उल्लेख किया और प्रदेश का नारा दो सौ  दिनों में 200 पार का संकल्प दिलाया। और दो सौ पार का नारा लगाया।

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी  संजय शर्मा  ने बताया कि भाजपा जिला कार्यसमिति एवं विस्तारक बैठक भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाज मुखर्जी,कुशाभाऊ ठाकरेजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुई।  11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर मनेगी और 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रेल को अंबेडकर जयंती के जिले भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आगामी 28 जनवरी  को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केन्द्र की बैठक एवं 29 जनवरी को बूथ बैठक आयोजित हो, जिसमें बूथ टोली, प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुने। 5 फरवरी को संत रविदास के पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। बैठक में भाजपा वरिष्ठ नेता अनंत अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर,भाजपा जिला महामंत्री सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़,पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े, मुकाम सिंह निगवाल, बलवंत सिंह मंडलोई,कन्हैयालाल यादव,अशोक सोनी,नरेश राजपुरोहित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित जिले के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सन्नी रीन व आभार व्यक्त प्रकाश धाकड़ ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button