CG Assembly Election 2023: उम्‍मीदवार तय, जानें भाजपा-कांग्रेस ने कहां किसे उतारा

रायपुर
छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राज्‍य में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य क्षेत्रीय दल चुनाव प्रचार में जोर आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्‍कर है। भाजपा अभी तक 96 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने 93 सीटोंं के लिए प्रत्‍याशियों के नाम तय कर दिए हैं। ऐसे में दोनों बड़े दलों कांग्रेस और भाजपा ने किस प्रत्‍याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है, इस पर सभी की नजर है।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा के दिग्‍गज और पूर्व मुख्‍यमंत्री डा रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनावी मैदान में हैं। हालांकि भाजपा ने कुछ सांसदों और कई दिग्‍गज नेताओं को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने एक बा‍र फिर सीएम भूपेश बघेल सहित मंत्रियों पर दांव लगाया है। ऐसे में आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव में किस सीट पर सियासी दलों के प्रत्‍याशी एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।

बतादें कि छत्‍तीसगढ़ में दो चरणों में यानि सात नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे। सात नवंबर को 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है, जबकि दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों का गणित

क्रम संख्‍या विधानसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी
1 बस्‍तर संभाग अंतागढ़ (एसटी) रूपसिंह पोटाई विक्रम उसेंडी
2 भानुप्रतापुर (एसटी) सावित्री मंडावी गौतम उइके
3 कांकेर (एसटी) शंकर ध्रुव आशाराम नेताम
4 केशकाल (एसटी) संतराम नेताम नीलकंठ टेकाम
5 कोंडागांव (एसटी) मोहनलाल मरकाम लता उसेंडी
6 नारायणपुर (एसटी) चंदन कश्यप केदार कश्यप
7 बस्तर (एसटी) लखेश्वर बघेल मनीराम कश्यप
8 जगदलपुर (सामान्य) जितिन जायसवाल किरण सिंहदेव
9 चित्रकोट (एसटी) दीपक बैज विनायक गोयल
10 दंतेवाड़ा (एसटी) छविंद्र महेंद्र कर्मा चेतराम अरामी
11 बीजापुर (एसटी) विक्रम मंडावी महेश गागड़ा
12 कोंटा (एसटी) कवासी लखमा सोयम मुका
13 दुर्ग संभाग संजारी बालोद (सामान्य) संगीता सिन्हा राकेश यादव
14 डौंडीलोहारा (एसटी) अनिला भेंड़िया देवलाल हलवा ठाकुर
15 गुंडरदेही (सामान्य) कुंवरसिंह निषाद वीरेंद्र कुमार साहू
16 पाटन (सामान्य) भूपेश बघेल विजय बघेल
17 दुर्ग ग्रामीण (सामान्य) ताम्रध्वज साहू ललित चंद्राकर
18 दुर्ग शहर (सामान्य) अरुण वोरा गजेंद्र यादव
19 भिलाई नगर (सामान्य) देवेंद्र यादव प्रेम प्रकाश पांडेय
20 वैशाली नगर (सामान्य) मुकेश चंद्राकर रिकेश सेन
21 अहिवारा (एससी) निर्मल कोसरे डोमनलाल कोरसेवाड़ा
22 साजा (सामान्य) रविंद्र चौबे ईश्वर साहू
23 बेमेतरा (सामान्य) आशीष कुमार छाबड़ा घोषित नहीं
24 नवागढ़ (एससी) गुरू रूद्र कुमार दयालदास बघेल
25 पंडरिया (सामान्य) नीलकंठ चंद्रवंशी भावना बोहरा
26 कवर्धा (सामान्य) मोहम्मद अकबर विजय शर्मा
27 खैरागढ़ (सामान्य) यशोदा वर्मा विक्रांत सिंह
28 डोंगरगढ़ (एससी) हर्षिता स्वामी बघेल विनोद खाडेकर
29 राजनांदगांव (सामान्य गिरीश देवांगन डा. रमन सिंह
30 डोंगरगांव (सामान्य) दलेश्वर साहू भरत लाल वर्मा
31 खुज्जी (सामान्य) भोलाराम साहू गीता घासी साहू
32 मोहला-मानपुर (एसटी) इंद्रशाह मंडावी संजीव साहा
33 सरगुजा संभाग भरतपुर-सोनहत (एसटी) गुलाब सिंह कमरो रेणुका सिंह
34 मनेंद्रगढ़ (सामान्य) रमेश सिंह श्याम बिहारी जायसवाल
35 बैकुंठपुर (सामान्य) घोषित नहीं भैयालाल राजवाड़े
36 प्रेमनगर (सामान्य) खेलसाय सिंह भूलन सिंह मरावी
37 भटगांव (सामान्य) प्रेमनाथ राजवाड़े लक्ष्मी राजवाड़े
38 प्रतापपुर (एसटी) राजकुमार मरावी शंकुलता सिंह पोर्थे
39 रामानुजगंज (एसटी) डा. अजय तिर्की रामविचार नेताम
40 सामरी (एसटी) विजय पैकरा उधेश्वरी पैकरा
41 लुंड्रा (एसटी) डा. प्रीतम राम प्रबोज भींज
42 अंबिकापुर (सामान्य) टीएस सिंहदेव घोषित नहीं
43 सीतापुर (एसटी) अमरजीत भगत रामकुमार टोप्पो
44 जशपुर (एसटी) विनयकुमार भगत रायमुनि भगत
45 कुनकुरी (एसटी) यूडी मिंज विष्णुदेव साय
46 पत्थलगांव (एसटी) रामपुकार सिंह गोमती साय
47 बिलासपुर संभाग लैलुंगा (एसटी) विद्यावती सिदार सुनीति सत्यानंद राठिया
48 रायगढ़ (सामान्य) प्रकाश शक्राजीत नायक ओपी चौधरी
49 सारंगढ़ (एससी) उत्तरी जांगड़े शिव कुमार चौहान
50 खरसिया (सामान्य) उमेश पटेल महेश साहू
51 धर्मजयगढ़ (एसटी) लालजीत सिंह राठिया हरिशचंद्र राठिया
52 रामपुर (एसटी) फूलसिंह राठिया ननकी राम कंवर
53 कोरबा (सामान्य) जयसिंह अग्रवाल लखनलाल देवांगन
54 कटघोरा (सामान्य) पुरुषोत्तम कंवर प्रेमचंद पटेल
55 पाली-तानाखार (एसटी) दुलेश्वरी सिदार रामदयाल उइके
56 मरवाही (एसटी) डा. केके ध्रुव प्रणव कुमार मरपच्ची
57 कोटा (सामान्य) अटल श्रीवास्तव प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
58 लोरमी (सामान्य) थानेश्वर साहू अरुण साव
59 मुंगेली (एससी) संजीत बैनर्जी पुन्नूलाल मोहले
60 तखतपुर (सामान्य) डा. रश्मि आशीष सिंह धरमजीत सिंह
61 बिल्हा (सामान्य) सियाराम कौशिक धरमलाल कौशिक
62 बिलासपुर (सामान्य) शैलेष पांडेय अमर अग्रवाल
63 बेलतरा (सामान्य) विजय केशरवानी घोषित नहीं
64 मस्तुरी (एससी) दिलीप लहरिया डा. कृष्णमूर्ति बांधी
65 अकलतरा (सामान्य) राघुवेंद्र सिंह सौरभ सिंह
66 जांजगीर-चांपा (सामान्य) व्यास कश्यप नारायण प्रसाद चंदेल
67 सक्ती डा. चरणदास महंत डा. खिलावन साहू
68 चंद्रपुर (सामान्य) रामकुमार यादव बहूरानी संयोगिता सिंह
69 जैजैपुर (सामान्य) बालेश्वर साहू कृष्णकांत चंद्रा
70 पामगढ़ (एससी) शेषराज हरबंश संतोष लहरे
71 रायपुर संभाग सरायपाली घोषित नहीं सरला कोसरिया
72 बसना (सामान्य) देवेंद्र बहादुर सिंह संपत अग्रवाल
73 खल्लारी (सामान्य) द्वारिकाधीश यादव अलका चंद्राकर
74 महासमुंद (सामान्य) घोषित नहीं योगेश्वर राजू सिन्हा
75 बिलाईगढ़ (एससी) कविता प्रान लहरे डा. दिनेश लाल जांगड़े
76 कसडोल घोषित नहीं घोषित नहीं
77 बलौदाबाजार (सामान्य) शैलेष नितिन त्रिवेदी टंकराम वर्मा
78 भाटापारा (सामान्य) इंदरकुमार साव शिवरतवन शर्मा
79 धरसींवा (सामान्य) छाया वर्मा अनुज शर्मा
80 रायपुर-ग्रामीण (सामान्य) पंकज शर्मा मोतीराम साहू
81 रायपुर- पश्चिम (सामान्य) विकास उपाध्याय राजेश मूणत
82 रायपुर उत्तर (सामान्य) घोषित नहीं पुरंदर मिश्रा
83 रायपुर-दक्षिण (सामान्य) महंत रामसुंदर दास बृजमोहन अग्रवाल
84 आरंग (एससी) शिव कुमार डहरिया गुरू खुशवंत सिंह
85 अभनपुर (सामान्य) धनेंद्र साहू इंद्रकुमार साहू
86 राजिम (सामान्य) अमितेश शुक्ल रोहित साहू
87 बिंद्रानवागढ़ (एसटी) जनकलाल ध्रुव गोवर्धन राम मांझी
88 सिहावा (एसटी) घोषित नहीं श्रवण मरकाम
89 कुरूद (सामान्य) तारिणी चंद्राकर अजय चंद्राकर
90 धमतरी घोषित नहीं रंजना दीपेंद्र साहू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button