कांग्रेस प्रत्याशी ने केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भारी अंतर से हराया

भोपाल
मध्य प्रदेश में मतगणना के बीच बड़ी खबर सामने आई है। निवास से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री को कांग्रेस के चैन सिंह ने भारी अंतर से हरा दिया है मध्य प्रदेश में एक तरफ भाजपा 160 सीटों पर आगे चल रही है इस बीच यह बड़ी खबर सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री कुलस्ते भाजपा का सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा भी माने जाते थे और वह मंडला जिले के बारबटी गांव के रहने वाले हैं  कुलस्ते की हार भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। कुलस्ते की राजनीतिक सफर की शुरुआत1988 में भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर हुई थी।

नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते

ग्वालियर अंचल की हाई प्रोफाइल सीट दिमनी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीत गए हैं। 19 राउंड की काउंटिंग के बाद तोमर 24,429 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

मैं शिवराज जनता का पुजारी हूं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी को मिली बंपर जीत पर कहा कि जनता मेरी भगवान है। मैं शिवराज जनता का पुजारी हूं। इतने वर्षों में मध्य प्रदेश का अभूतपूर्व और अद्भुत विकास हुआ है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है।

जनता-जनार्दन को नमन

पीएम मोदी ने जनता-जनार्दन को नमन किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा बीजेपी में है। भाजपा पर अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए मैं इन सभी राज्यों के परिवारजनों का, विशेषकर माताओं-बहनों-बेटियों का, हमारे युवा वोटर्स का हृदय से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर पार्टी के सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से आभार! आप सभी ने अद्भभुत मिसाल पेश की है। भाजपा की विकास और गरीब कल्याण की नीतियों को आपने जिस तरह लोगों के बीच पहुंचाया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वो कम है। हम विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें ना रुकना है, ना थकना है। हमें भारत को विजयी बनाना है। आज इस दिशा में हमने मिलकर एक सशक्त कदम उठाया है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button