भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को कुक्षी को जिला बनाने का मांग प्रस्ताव सौपा

संघ के कार्यो की दृष्टि से जिला कुक्षी को म.प्र.शासन भी अतिशीघ्र जिला घोषित कर स्थापित करें
धार

मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में शुमार जिले धार से पृथक कर जिले की बड़ी तहसील कुक्षी को जिला बनाने की मांग लम्बे समय से चली आ रही है। जिसे लेकर हस्ताक्षर अभियान, समर्थन पत्र अभियान व मांग पत्र प्रेषित किये गए थे। सभी दृष्टि से कुक्षी जिला बनाये जाने हेतु सक्षम है।

क्रांति सूर्य जननायक टंट्या माना की गौरव यात्रा के अवसर पर गंधवानी में एक सभा को संबोधित करने गंधवानी पहुँचने पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कुक्षी जिला बनाने का मांग प्रस्ताव पत्र "कुक्षी जिला बनाओ आंदोलन" प्रमुख सोमेश्वर पाटीदार, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, भाजपा नेत्री श्रीमती रेलम चौहान, धार भाजपा जिला मंत्री ओपी पाटीदार द्वारा सौपा गया।

इस अवसर पर मंचासीन भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जनजातीय प्रदेश सहप्रभारी निशांत खरे, सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, राज्यमंत्री दर्ज प्राप्त निगम अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, भाजपा नेता वीरेंद्र बघेल, संजय बघेल आदि उपस्थित थे।

मांग प्रस्ताव में उल्लेखित है कि, कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिनांक: 07 अक्टूम्बर 2021 गुरुवार (शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस) से 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस (112 दिवस) तक मौन भी रहा हूँ।

म.प्र. शासन ने हमारी मांग पर कार्यवाही करते हुए कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में दिनांक: 03/01/2021 को राजस्व विभाग ने धार कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया। जिसकी प्रतिलिपि आंदोलन प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोमेश्वर पाटीदार को भी प्राप्त हुई थी। अवर सचिव सुमन रायकवार के पत्र क्रमांक-861/894/2019/सात-7 भोपाल दिनांक-28/12/2019 में उल्लेखित है कि, कुक्षी जिला बनाने विषयक प्रकरण के सम्बंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र क्रमांक-17572/सीएमएस/पीयूबी/2019, दिनांक-11/09/2019 संलग्न आदेशानुसार लेख है कि, कुक्षी को जिला बनाने के सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट कर, प्रतिवेदन अभिमत सहित इस विभाग को भेजे। जिसके पश्चात दिनांक: 02/02/2020 को बिंदुवार मय नज़री नक्शे जानकारी हमारे द्वारा भी भेज दी गई थी।

उपरोक्त मांग को लेकर प्रदेश सरकार व प्रशासन को लगातार ध्यानाकर्षित करवाने हेतु मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र भी प्रेषित किया था।
दिनांक : 27 फरवरी 2022 से अनिश्चिकालीन साप्ताहिक धरना प्रदर्शन प्रति रविवार रात्रि 8 से 10 बजे तक किया जा रहा है।

आरएसएस के कार्यो की दृष्टि से भी कुक्षी जिला है, जिस पर म.प्र.शासन की मोहर लगाकर कुक्षी को जिला बनाने की मांग को लेकर दिनांक : 25 मई 2022 से 03 जून 2022 तक लगभग 800 किमी की दूरी तय कर साइकिल यात्रा करते हुए कुक्षी से आरएसएस मुख्यालय नागपुर (महाराष्ट्र) पहुँचकर भी मांग प्रस्ताव पत्र सौपा था।
इसी मनोकामना को लेकर शिव आराधना के पवित्र श्रावण माह में 12 शिवलिंगों का अभिषेक किया।

दिनांक:25 नवंबर 2022 से "जनहित का सफ़र" नामक जनसंपर्क यात्रा जारी है, जिसमें हम संभावित कुक्षी जिला क्षेत्र के कुक्षी, मनावर, गंधवानी विधानसभा क्षेत्रों में गाँव-गाँव, फलिए-फलिए पहुँचकर ग्रामीणों से मुख्यमंत्री के नाम कुक्षी जिला बनाने हेतु पोस्ट कार्ड प्रेषित करवाएंगे व हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। साथ ही कुक्षी जिला बनने से क्षेत्र का विकास व आमजनों को क्या लाभ होगा, उसकी विस्तृत में जानकारी देते हूए संवाद करेंगे।

यह भी उल्लेख है कि, निजी स्वार्थ को छोड़कर जनहित में शासन-प्रशासन कुक्षी को जिला बनाये, अन्यथा आगामी समय में विभिन्न गतिविधियों के साथ उग्र आंदोलन का जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।

भाजपा अध्यक्ष से विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि, उपरोक्त कार्यवाही को गति देते हेतु आपके स्तर से भी म.प्र. शासन का मार्गदर्शन करते हुए कुक्षी को अतिशीघ्र जिला घोषित व स्थापित कर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगात दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button